Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»विश्व पर्यावरण दिवसके उपलक्ष्य में सीसीएल द्वारा 500 फलदार पौधों का वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन
Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवसके उपलक्ष्य में सीसीएल द्वारा 500 फलदार पौधों का वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 3, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link


विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, रांची में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार पौधों के वितरण कार्यक्रम एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन,  चंद्र शेखर तिवारी एवं निदेशक (योजना एवं परियोजना), अनुप हंजुरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत सीसीएल कर्मियों के बीच लगभग 500 फलदार पौधों का वितरण किया गया। वितरित किए गए पौधों में आंवला, अनार, अमरूद, सीताफल, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर आयोजित सामान्य पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता ने कर्मचारियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति उनकी समझ को भी सुदृढ़ किया।

अपने संबोधन में निदेशक (तकनीकी/संचालन, चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

निदेशक (योजना एवं परियोजना), श्नुप हंजुरा ने सभी कर्मियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों ने पौधों का रोपण एवं संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह पहल विश्व पर्यावरण दिवस-2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के प्रति सीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ। सीसीएल भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.