रांची: आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को बलराम कृष्ण कल्याण समिति (यादव समाज) की एक महत्वपूर्ण बैठक धुर्वा, सेक्टर-2 स्थित E-Type आवास संख्या 119/2 में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक सदस्य, वर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष एवं एचईसी से सेवानिवृत्त महाप्रबंधक अति-सम्माननीय श्री गोपाल यादव ने की, जबकि संचालन श्री चंदेश्वर प्रसाद यादव (केंद्रीय सचिव) द्वारा किया गया।
बैठक में सामाजिक विकास, समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा केंद्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित राजद नेता श्री कैलाश यादव ने कहा कि बलराम कृष्ण कल्याण समिति एक पंजीकृत संस्था है, जिसकी स्थापना लगभग 45 वर्ष पूर्व तत्कालीन एचईसी कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा की गई थी। पूर्व में यह संस्था एकीकृत बिहार में प्रांतीय स्तर पर सक्रिय रही है, जिसमें हजारों संस्थापक सदस्य जुड़े रहे हैं।
समय-समय पर इस संस्था के कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलखन सिंह यादव (शेरे-ए-बिहार), पूर्व केंद्रीय मंत्री/सांसद राम जयपाल सिंह यादव, रामअवधेश यादव, डी.पी. यादव सहित कई प्रमुख नेता शामिल होते रहे हैं।
संस्थापक सदस्य श्री गोपाल यादव ने कहा कि वर्तमान में उनकी आयु लगभग 80 वर्ष हो चुकी है, अतः वे मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करेंगे तथा युवाओं से सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव
(1) समिति के विस्तारित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
-
श्री कैलाश यादव – मुख्य संरक्षक
-
श्री नंदन यादव – संरक्षक
-
श्री बबन यादव – अध्यक्ष
-
श्री संजीत यादव – सचिव
-
श्री विजय राय – कोषाध्यक्ष
-
श्री ललन यादव – उपाध्यक्ष
-
श्री राजेश यादव – उपाध्यक्ष
-
श्री संतोष यादव – संयुक्त सचिव
-
श्री सुनील यादव – कार्यकारिणी सदस्य
-
श्री रामइकबाल चौधरी – कार्यकारिणी सदस्य
(2) जनजागरण एवं सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा। सदस्यता शुल्क मासिक ₹50 एवं वार्षिक ₹600 निर्धारित किया गया।
(3) सभी संस्थापक सदस्य पदेन विशेष सम्मानित कार्यकारिणी सदस्य होंगे।
(4) नववर्ष 2026 के अवसर पर 4 जनवरी 2026 (प्रथम रविवार) को सेक्टर-2, रशियन हॉस्टल स्थित पुराना विधानसभा मैदान में बैठक सह आमसभा आयोजित की जाएगी।
(5) उक्त बैठक में संस्था का लोगो एवं बैनर के साथ शेष समिति की घोषणा तथा आगामी कार्ययोजना पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में गोपाल यादव, कैलाश यादव, चंदेश्वर प्रसाद यादव, बबन यादव, संजीत यादव, विभाकर यादव, सुनील यादव, संतोष यादव, प्रमोद यादव, राजेश यादव (लटपट), संजय यादव, मैनेजर राय, पंकज यादव, संजीव कुमार (जे.डी), जगत नारायण यादव, राजेश्वर राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


