Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»CBI का बड़ा एक्शन: सीसीएल गिद्दी-सी परियोजना के मैनेजर समेत 5 अधिकारियों और कर्मियों के ठिकानों पर छापेमारी
Uncategorized

CBI का बड़ा एक्शन: सीसीएल गिद्दी-सी परियोजना के मैनेजर समेत 5 अधिकारियों और कर्मियों के ठिकानों पर छापेमारी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 30, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link


झारखंडi: हजारीबाग जिले के गिद्दी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शनिवार की सुबह से जांच कर रही है. सीबीआई की टीम सीसीएल की गिद्दी-सी कोयला परियोजना में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई अधिकारियों और कर्मचारियों के सरकारी आवासों पर दबिश दी है. सीबीआई की अलग-अलग टीमें सुबह से ही पांच अधिकारियों और कर्मियों के आवासों पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं. इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरी कोयलांचल में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.


इन अधिकारियों और कर्मियों के आवास पर चल रही है जांच:
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई के राडार पर आए जिन लोगों के आवासों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं रामाशीष राम** (मैनेजर, गिद्दी-सी परियोजना), जितेंद्र कुमार (अधिकारी), परशुराम चौधरी (सीसीएल कर्मी), शोभन चक्रवर्ती(सीसीएल कर्मी) के अलावा एक अन्य कर्मी के आवास पर भी टीम जांच कर रही है.

खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़:
शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे ही थे, तभी सीबीआई की गाड़ियां गिद्दी-सी कॉलोनी में दाखिल हुईं. टीमों ने निर्धारित ठिकानों को घेरते हुए जांच शुरू कर दी. कार्रवाई के दौरान सीबीआई के अधिकारी संबंधित कर्मियों के बैंक खातों, संपत्ति के दस्तावेजों, विभागीय रिकॉर्ड्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को बारीकी से खंगाल रहे हैं. छापेमारी के दौरान गोपनीयता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. जिन क्वार्टरों में जांच चल रही है, वहां बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने या संदिग्धों से मिलने की इजाजत नहीं है.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार, आय से अधिक संपत्ति का है शक:
हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस छापेमारी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान या जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि यह कार्रवाई किस मामले के तहत की जा रही है, लेकिन कोयलांचल के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.