Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»चतरा में TSPC के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Breaking News

चतरा में TSPC के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

चतरा: जिले में सक्रिय उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना क्षेत्र में की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने चार उग्रवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेंती मैदान के पास अंजाम दी गई, जहां उग्रवादियों के एकत्र होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू, लालबिहारी कुमार गंझू, रामलाल कुमार गंझू और अरविंद कुमार गंझू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.62 एमएम के दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने एकेटी गैरेज के पास एक ट्रक चालक पर फायरिंग की थी। यह घटना लेवी वसूली और कोयलांचल क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई थी। इस मामले में खलारी थाना में पहले से ही आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू को पुलिस एक शातिर अपराधी मान रही है। उसके खिलाफ पिपरवार थाना में रंगदारी, लेवी वसूली, आगजनी और आर्म्स एक्ट से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2023 से ही पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था।

इस पूरे मामले की जानकारी चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार की शाम समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि बेंती मैदान के आसपास टीएसपीसी के कुछ उग्रवादी जमा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और चारों उग्रवादियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य सहयोगियों व पूरे नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुट गई है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से इलाके में उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगेगा।

Chatra police arrest TSPC naxals Chatra SP Sumit Agarwal press meet Jathal Ganjhu caught Jharkhand Piparwar news today TSPC levy recovery case चतरा पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस जठल गंझू गिरफ्तार झारखंड उग्रवाद समाचार टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तारी पिपरवार थाना न्यूज़
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.