Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»अग्रसेन भवन में 23 वें समर कैंप का दूसरा दिन
Uncategorized

अग्रसेन भवन में 23 वें समर कैंप का दूसरा दिन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 30, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों के द्वारा पूजा अर्चना करवाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें इस उद्देश्य से जूडो कराटे, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योग, रचनात्मक रुचि जागृत हो इसके लिए चित्रकला हस्तकला, जीवन में किस क्षेत्र में आगे बढ़ें और एक सफल जिम्मेदार नागरिक बनें इसके लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट , टाइम मैनेजमेंट का प्रशिक्षण एक्सपर्ट प्रशिक्षकों के द्वारा करवाया गया।
संगीत और नृत्य को अपनी रूचि में समाहित कर आत्मविश्वास बढ़ा सकें, उसका भी प्रशिक्षण देने की कोशिश की गई।
महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में चलने वाले तीन दिवसीय समर कैंप को सफल करने में रीना सुरेका, मंजू केडिया, पद्मा बंका, सुनैना लोयलका, बबीता नारसरिया, प्रीति बंका, बीना मोदी, सीमा टांटिया, पुष्पा अग्रवाल, छाया अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया , ललिता नर्सरिया , प्रीति फोगला सरिता अग्रवाल का सहयोग रहा।
अग्रवाल सभा के द्वारा आयोजित समर कैंपों में कई प्रशिक्षक विगत 25 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
योगश्री नंददुलाल दत्ता तीन दिनों में बच्चों को विभिन्न आसनों का ऐसा पैकेज बनाकर दे देते हैं कि वे आजीवन इस पैकेज का अभ्यास कर अपने को स्वस्थ रख सकें। नंददुलाल जी के शिष्यों ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार जीते हैं।
मो. साबिर हुसैन के हाथों में जादू है, हर प्रकार की कला के एक्सपर्ट हैं। उनके हाथों में पेंटिंग ब्रश हो और आप एक थीम दे दीजिए वह तुरंत 10 मिनट में थीम पर कुछ ना कुछ बहुत सुंदर बना देंगे। अनेक बड़े-बड़े फैशन शो उन्होंने आयोजित किए हैं।
पाजेब नृत्य कला केंद्र के कोरियोग्राफर दीपक सिन्हा 23 वर्षों से लगातार हमारे समर कैंप में आते रहे हैं और म्यूजिक बजते ही सभागार में उन्हें देखकर सभी के पैर थिरकने लगते हैं, उनके इंस्टीट्यूट से निकले हुए कई शिष्य कोरियोग्राफर के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं।
सुनील किस्पोट्टा जूडो कराटे जैसे मार्शल आर्ट के एक्सपर्ट हैं, उनके आते ही सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों के शरीर में बिजली दौड़ जाती है। ब्लैक बेल्ट से सम्मानित सुनील जी इंडियन कराटे टीम के कोच हैं और ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन के सहसचिव भी हैं।
सुबोध कुमार एक्सपर्ट फोटोग्राफर होने के साथ-साथ परफॉर्मिंग आर्ट के प्रशिक्षक भी हैं।
अजय कुमार गोस्वामी के पास वोकल म्यूजिक में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है और वह दूरदर्शन तथा आकाशवाणी से जुड़े हुए हैं।
यह सभी प्रशिक्षक निस्वार्थ भाव से हमारे समर कैंपों से जुड़े हुए हैं। हमारे समर कैंप का उद्देश्य किसी कला में पारंगत बनाना नहीं है बल्कि उस कला के प्रति आकर्षण पैदा करना है,सीखने की ललक लानी है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जराटोली मिशन स्टेशन का स्वतंत्र पल्ली के रूप में ऐतिहासिक शुभारंभ

June 5, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

June 5, 2026

लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

June 5, 2026

पवन सिंह बनेंगे MLC : भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जदयू से निशांत सहित इन्हें मिला टिकट

June 5, 2026

JMM की ओर से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस को लगा झटका

June 5, 2026

रव वल्लभ झारखंड से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हो सकते हैं, आज घोषणा संभव

June 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जराटोली मिशन स्टेशन का स्वतंत्र पल्ली के रूप में ऐतिहासिक शुभारंभ

June 5, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

June 5, 2026

लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

June 5, 2026

पवन सिंह बनेंगे MLC : भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जदयू से निशांत सहित इन्हें मिला टिकट

June 5, 2026

JMM की ओर से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस को लगा झटका

June 5, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.