Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
Uncategorized

पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 29, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड के गढ़वा शहर के राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा लोहार मोहल्ला निवासी बाबूराम प्रसाद गुप्ता के बेटे दिव्यांशु कुमार (19 वर्ष) के रूप में की गई है. प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

दोस्तों के सामने दी थी जान देने की धमकी
घटना के संबंध में मृतक दिव्यांशु के दोस्तों (आयुष कुमार और शिवम कुमार) ने पुलिस को एक चौंकाने वाला बयान दिया है. दोस्तों के मुताबिक, दिव्यांशु का तान्या (बदला हुआ नाम) नामक लड़की से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच लड़की का संबंध प्रियांशु जायसवाल नामक एक अन्य युवक से भी हो गया. कुछ दिन पहले दिव्यांशु ने अपनी प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया था. इसके बाद गढ़वा में आयोजित खाटू श्याम बाबा के उत्सव के दौरान दिव्यांशु और प्रियांशु जायसवाल के बीच तीखी नोक-झोंक और विवाद भी हुआ था. दोस्तों ने बताया कि दिव्यांशु काफी तनाव में था. उसने हमसे कहा था कि वह अपनी प्रेमिका को किसी और के साथ नहीं देख सकता और वह फांसी लगाकर जान दे देगा. हमने उसे बहुत समझाया-बुझाया और उसके परिवार को भी इसकी तुरंत जानकारी दी. लेकिन जब तक परिजन उसे ढूंढ पाते, वह घर से निकल चुका था. परिजनों को जब दिव्यांशु के इस आत्मघाती कदम की भनक लगी, तो वे रात में ही उसकी खोजबीन में जुट गए. लेकिन रात भर उसका कहीं सुराग नहीं मिला. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान में एक पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटकते देखा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे. गढ़वा थाना पुलिस की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया और गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक दिव्यांशु कुमार ने हाल ही में इंटर की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वह रंका मोड़ स्थित बीएसएनएल के टावर में काम करने लगा था. परिजनों ने रोते हुए बताया कि वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिससे पूरे परिवार की उम्मीदें टिकी हुई थीं. उसकी असमय मौत के बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और दोस्तों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.