Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»पटना में गंगा नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, अब तक 3 शव मिले, 4 की तलाश जारी
Uncategorized

पटना में गंगा नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, अब तक 3 शव मिले, 4 की तलाश जारी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 28, 2026No Comments3 Mins Read47 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

 पटना जिले के बाढ़ में गुरुवार की सुबह-सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया है. उमानाथ गंगा घाट से 14 लोगों को लेकर निकली छोटी नाव तेज हवा के कारण पलट गई. हादसे के बाद 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अभी तक 3 शव बरामद हो गए हैं. बाकी 4 लोगों की तलाश जारी है.
 घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ के थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, सीडीपीओ रामकृष्ण, एसडीएम गरिमा लोहिया और अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. वहीं SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

चीख-पुकार के बीच 7 लोगों की जान बची
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं बाकी लोगों के डूबने की खबर से इलाके में मातम पसरा हुआ है.
[1:46 pm, 28/5/2026] Sandeep Jain: रेस्क्यू के दौरान एक महिला और एक युवक को मृत अवस्था में नदी से निकाला गया है. अभी भी पांच लोगों की तलाश जारी है और आशंका जताई जा रही है कि वे पानी में लापता हैं.

घाट पर उमड़ी भीड़, पूछताछ में जुटी पुलिस
 उमानाथ गंगा घाट पर घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के कारणों की पूरी जानकारी मिल सके. प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है.

रोजाना घाट पर भारी आवाजाही और सब्जी व्यापार को लेकर होड़
बाढ़ का उमानाथ गंगा घाट जिले के सबसे व्यस्ततम घाटों में से एक माना जाता है. यहां से प्रतिदिन लगभग 20 नावें दियारा इलाके के लिए रवाना होती हैं. इन नावों के माध्यम से हर दिन बड़ी संख्या में लोग दियारा पहुंचते हैं और वहां से सब्जियों की ढुलाई कर वापस लौटते हैं. इस पूरे क्षेत्र में प्रतिदिन सब्जी के व्यापार से लाखों रुपये का कारोबार होता है और स्थानीय स्तर पर किसानों तथा सब्जी विक्रेताओं के बीच बेहतर सब्जी पहले लाने की होड़ लगी रहती है.

ओवरलोडिंग और प्रशासनिक लापरवाही से बढ़ रहा हादसों का खतरा
इस होड़ और जल्दबाजी के कारण नावों पर अक्सर क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बताया जाता है कि छोटी नावों में जहां केवल लगभग 10 लोगों के बैठने की क्षमता होती है, वहीं उन पर 20 तक लोग सवार हो जाते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार प्रशासन की ओर से पर्याप्त नियंत्रण और सख्ती नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होने का खतरा लगातार बना रहता है.

नाव हादसे के बाद जिलाधिकारी और ग्रामीण एसपी पहुंचे
बाढ़ में गुरुवार की सुबह उमानाथ गंगा घाट पर हुए नाव हादसे के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी त्यागराजन और ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.: घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस दौरान जिलाधिकारी ने बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के चल रही नावों पर कार्रवाई करने की बात कही. प्रशासन की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.