Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»खजाने में सेंधमारी: अब बैंकों पर भी कसेगा शिकंजा, अमिताभ कौशल कमेटी खंगालेगी लूपहोल्स
Uncategorized

खजाने में सेंधमारी: अब बैंकों पर भी कसेगा शिकंजा, अमिताभ कौशल कमेटी खंगालेगी लूपहोल्स

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 26, 2026No Comments2 Mins Read71 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

सरकारी खजाने से वेतन के नाम पर हुई करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी के मामले में राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा रुख अख्तियार किया है. महालेखाकार की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद गठित उच्चस्तरीय जांच समिति को सरकार ने न सिर्फ खुली छूट दे दी है, बल्कि इसका दायरा बढ़ाते हुए नए टर्म्स ऑफ रेफरेंस भी तय कर दिए हैं. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अगुवाई में चल रही इस जांच के रडार पर अब केवल दागी अफसर और कर्मचारी ही नहीं, बल्कि वे बैंक भी आ गए हैं जिनकी नाक के नीचे से यह पूरा खेल खेला गया.
डिजिटल सिस्टम में सेंधमारी, सॉफ्टवेयर की खामियों पर वार
इस पूरे फर्जीवाड़े का सबसे तकनीकी और चौंकाने वाला पहलू वह सॉफ्टवेयर है, जिसके भरोसे सरकारी वित्तीय लेनदेन सुरक्षित माना जाता था. सरकार ने कमेटी को विशेष तौर पर उस तकनीकी लूपहोल या सॉफ्टवेयर की खामी को चिन्हित करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने सिस्टम को बाईपास किया. यह केवल एक वित्तीय घोटाला नहीं, बल्कि राज्य के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान है.

बैंकों की भूमिका पर उठे सवाल
नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, जांच समिति अब यह बारीकी से परखेगी कि बिना पुख्ता वेरिफिकेशन के बैंकों से इतनी बड़ी राशि कैसे निकाल ली गई? क्या बैंकिंग नियमों को जानबूझकर ताक पर रखा गया या फिर इसमें बैंक कर्मियों की भी परोक्ष भूमिका थी?
जांच के बिंदु
* बैंकों की जवाबदेही: अवैध निकासी के दौरान संबद्ध बैंकों के स्तर पर नियमों का कितना उल्लंघन हुआ.
* सिस्टम की कमजोरी: सॉफ्टवेयर की वह कौन सी तकनीकी खामी थी, जिसने इस फर्जीवाड़े को मुमकिन बनाया.
* जिम्मेदारों की पहचान: इस खेल में सीधे तौर पर या पर्दे के पीछे से शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को बेनकाब करना.
* तरीके का खुलासा: फर्जी निकासी के लिए अपनाए गए पूरे रूट और मॉड्यूल ऑपरेंडी (तरीके) को डिकोड करना.

रिकवरी का मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी
आईएएस अमिताभ कौशल समिति को यह कड़ा जिम्मा भी दिया गया है कि वह फर्जी तरीके से निकाली गई राशि की पाई-पाई वसूलने और उसे दोबारा सरकारी खजाने में सुरक्षित जमा कराने का पूरा रोडमैप तैयार करे. इसके साथ ही, भविष्य में कोई दोबारा सरकारी खजाने की तरफ आंख उठाने की हिम्मत न कर सके, इसके लिए कड़े प्रशासनिक और अभेद्य तकनीकी उपायों के सुझाव भी मांगे गए हैं.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.