Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»बिजली चोरों के खिलाफ चला अभियान, एक ही दिन में 119 टीम ने 517 को चोरी करते पकड़ा, लाखों की वसूली
Uncategorized

बिजली चोरों के खिलाफ चला अभियान, एक ही दिन में 119 टीम ने 517 को चोरी करते पकड़ा, लाखों की वसूली

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 26, 2026No Comments3 Mins Read111 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

राज्य में बिजली चोरी करने वाले सिंडिकेट और शातिर उपभोक्ताओं के खिलाफ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देशों पर मुख्यालय की एपीटी विंग ने पूरे राज्य में एक साथ, एक ही समय पर वज्र छापामारी अभियान चलाया. 10 घंटे के महा अभियान में मुख्यालय द्वारा गठित 119 विशेष टीमों ने राज्य भर में कुल 3,590 परिसरों में औचक दबिश दी. इस दौरान भारी मात्रा में टोका फंसाकर और बाईपास मीटरिंग के जरिए हो रही अवैध बिजली की चोरी पकड़ी गई. सघन जांच में कुल 517 परिसर ऐसे पायें गए, जहां खुलेआम बिजली चोरी की जा रही थी. इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. कुल 84.69 लाख रुपये का राजस्व नुकसान उजागर हुआ है.
जानिए कहां कितनी गिरी गाज
इस राज्यव्यापी कार्रवाई में हजारीबाग अंचल सबसे बड़ा टारगेट रहा. जहां 179 छापों में सबसे ज्यादा 54 एफआईआर दर्ज की गईं और कुल 9.28 लाख रुपये का जुर्माना (असेसमेंट 9.24 लाख और बकाया 0.04 लाख) लगाया गया. वहीं डाल्टनगंज में 289 छापों में 46 एफआईआर दर्ज कर कुल 8.80 लाख रुपये (असेसमेंट 5.82 लाख और बकाया 2.98 लाख) का मामला पकड़ा गया.
राजधानी रांची में 422 जगहों पर रेड मारकर 38 एफआईआर दर्ज की गईं. जिसमें 5.12 लाख रुपये की वित्तीय संलिप्तता मिली. जमशेदपुर में 363 छापों में 36 एफआईआर के साथ 6.86 लाख रुपये, चाईबासा में 457 छापों में 35 एफआईआर के साथ 4.01 लाख रुपये, और धनबाद में 334 छापों में 27 एफआईआर के साथ 5.53 लाख रुपये का राजस्व नुकसान पकड़ा गया.
चास में 273 छापों में 38 एफआईआर (5.49 लाख रुपये), गुमला में 151 छापों में 26 एफआईआर (5.86 लाख रुपये), गढ़वा में 95 छापों में 23 एफआईआर (3.67 लाख रुपये), दुमका में 107 छापों में 25 एफआईआर (4.34 लाख रुपये), साहिबगंज में 228 छापों में 38 एफआईआर (5.46 लाख रुपये), और गिरिडीह में 197 छापों में 38 एफआईआर दर्ज कर 6.39 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया. देवघर में 139 छापों में 33 एफआईआर (6.01 लाख रुपये), रामगढ़ में 204 छापों में 35 एफआईआर (6.04 लाख रुपये), और कोडरमा में 152 छापों में 25 एफआईआर दर्ज की गईं. जहां कुल 1.83 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गई. पूरे राज्य में कुल मिलाकर 74.23 लाख रुपये का असेसमेंट अमाउंट और 10.46 लाख रुपये का बकाया एरियर (कुल 84.69 लाख रुपये) रिकवर करने की कार्रवाई की गई है.
गुप्त सूचना देने के लिए नंबर जारी
इस महा अभियान की सफलता के बाद निगम प्रबंधन ने ईमानदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं. जेबीवीएनएल ने ऐलान किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसकी सूचना सीधे महाप्रबंधक (एपीटी) के व्हाट्सएप या मैसेज मोबाइल नंबर 94311-35515 पर पूरे पते के साथ भेजें. सूचना देने वाले सजग नागरिक का नाम और मोबाइल नंबर पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.