Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»क्या प्रदूषण बन रहा है साइलेंट किलर!
Breaking News

क्या प्रदूषण बन रहा है साइलेंट किलर!

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। आमतौर पर लोग मानते हैं कि खराब हवा से गला खराब होना, खांसी, जुकाम, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ती हैं, क्योंकि ये असर तुरंत महसूस होते हैं। लेकिन दिल का दौरा पड़ना लोगों को अक्सर अचानक और बिना चेतावनी के लगता है, इसलिए प्रदूषण को इसकी वजह मानना आसान नहीं होता। हालांकि कई विशेषज्ञ और शोध इस ओर इशारा कर रहे हैं कि शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण अब दिल के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। असल में प्रदूषण सिर्फ दिल्ली की सर्दियों में दिखने वाले स्मॉग तक सीमित नहीं है। यह जरूर है कि पराली का धुआं, पटाखे और ठंडी हवा मिलकर जब स्मॉग बनाते हैं, तब हवा की गंदगी साफ नजर आती है और लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि शहरों में सालभर हवा की गुणवत्ता खराब रहती है।

गाड़ियां, फैक्ट्रियां और निर्माण कार्य लगातार ऐसे महीन कण छोड़ते रहते हैं, जो दिखाई नहीं देते, लेकिन शरीर पर गहरा असर डालते हैं। इन्हीं कणों को पीएम2.5 कहा जाता है, जो इतने सूक्ष्म होते हैं कि आंखों से नजर ही नहीं आते। पीएम2.5 का खतरा इसी बारीकी में छिपा है। जब हम सांस लेते हैं, तो बड़े कण नाक और गले में ही फंस जाते हैं, जिससे खांसी या जलन होती है। लेकिन पीएम2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि वे सीधे फेफड़ों के सबसे अंदरूनी हिस्से तक पहुंच जाते हैं। वहां से वे खून में मिल जाते हैं, क्योंकि फेफड़ों की दीवारें बेहद पतली होती हैं। एक बार खून में पहुंचने के बाद ये कण पूरे शरीर में फैल जाते हैं और दिल तथा धमनियों पर असर डालते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक ये कण खून की नलियों में सूजन पैदा करते हैं, जिससे वे संकरी हो जाती हैं। नतीजा यह होता है कि दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इसके साथ ही पीएम2.5 खून को गाढ़ा बना सकता है, जिससे थक्के बनने की आशंका बढ़ जाती है। अगर ऐसा थक्का दिल की किसी नस में फंस जाए, तो हार्ट अटैक की स्थिति बन सकती है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से धमनियों में धीरे-धीरे प्लाक जमने लगता है, जो भविष्य में गंभीर हृदय रोगों की वजह बन सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हार्ट अटैक के मामलों में कोविड, वैक्सीन, खान-पान और जीवनशैली जैसे कई कारणों पर चर्चा हुई है, लेकिन वायु प्रदूषण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Air pollution and heart attack link cardiovascular diseases smog effect heart health tips in pollution PM 2.5 health risks silent killer air pollution दिल्ली एनसीआर प्रदूषण पीएम 2.5 का असर वायु प्रदूषण के नुकसान स्वास्थ्य सलाह हृदय रोग हार्ट अटैक के कारण
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.