Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
Uncategorized

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 20, 2026No Comments4 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में आज पूर्वाह्न 10ः00 बजे लोकभवन के समीप नागा बाबा खटाल धरना स्थल पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धरना कार्यक्रम में सोना कारोबार एवं उससे जुड़े लगभग तीन करोड़ लोगों के रोजगार पर मंडरा रहे संकट, गैस, पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों, बच्चों के दूध, ब्रेड तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने चिलचिलाती गर्मी में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप,तथा विशिष्ट रुप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे,राजीव रंजन प्रसाद,लाल किशोर नाथ शाहदेव,अजय नाथ शाहदेव,डाॅ राजेश गुप्ता,शशि भूषण राय,डाॅ कुमार राजा रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरने को मजबूर हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सब्जी, अनाज, दवा, किराया एवं खेती-किसानी का खर्च असहनीय हो गया है। रसोई गैस सिलेंडर गरीब एवं मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। आज एक आम परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी कठिन हो गया है।

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि चुनाव के समय अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार आज जनता को महंगाई के बोझ तले दबा रही है। किसान परेशान है, मजदूर परेशान है, युवा बेरोजगार हैं और गृहिणियां रसोई चलाने में असमर्थ हो रही हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जयसवाल ने धरना स्थल पर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोना और चांदी भारतीय परिवारों की सुरक्षा एवं परंपरा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं करती, तब तक एक वर्ष तक सोना-चांदी की खरीदारी नहीं करने का संकल्प लिया गया है। यह जनता का शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की आवाज है जो महंगाई से पीड़ित है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तत्काल कमी की जाए तथा आम जनता को राहत प्रदान की जाए।

प्रदेश कोर्डिनेटर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों की बचत समाप्त हो रही है और हर घर का बजट बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि आम आदमी के लिए शादी-विवाह में सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है।

धरना कार्यक्रम को राजीव रंजन प्रसाद, ज्योति सिंह मथारू, प्रदेश महासचिव शशि भूषण राय, सुरेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, दयामनी बारला आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव राजीव रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, प्रदीप तुलस्यान, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, सुरेन राम, कुमार राजा, सूर्यकांत शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह, अख्तर अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय उरांव, भुनेश ठाकुर, कुलदीप रवि, आशुतोष नाथ पाठक, हिमांशू, अजय जैन, कृष्णा सहाय, राजीव नारायण प्रसाद, रूद्र शुक्ला, सरवर पौल, अरुण चावला एवं कौशल किशोर, प्रशांत गौरव, गौतम उपाध्याय, शिल्पी कुमारी , प्रिया बर्मण, उमेश चौधरी, गौरव आनंद, सुरज झा, गौरव सिंह, आरिफ अंसारी, अजय शर्मा अरूण मिश्रा, सुभाष सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.