
रांची। विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को एक्स पर संदेश देते हुए कहा है कि कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने इस संदेश के साथ तीन तस्वीरें भी लगाई हैं जिनमें वह पापड़ के बड़े ब्रांड लिज्जत के प्रांगण में पापड़ बेलते दिख रही हैं।
अपने संदेश में कल्पना ने लिखा है कि “संघे शक्ति कलियुगे” विचार को यदि किसी संस्था ने वास्तविक रूप दिया है, तो वह है श्री महिला गृह उद्योग, लिज्जत पापड़। महिलाओं की सामूहिक शक्ति, आत्मविश्वास और सहयोग से खड़ा हुआ यह संगठन आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है।

