
रांची: झारखंड के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी का तबादला करते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी है. रांची में भी कई महत्वपूर्ण पद पर नए डीएसपी योगदान देंगे. झारखंड में पहली बार एक साथ 201 डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. तबादले की लिस्ट में कई ऐसे डीएसपी हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे. विभाग ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, कई पुलिस पदाधिकारी ऐसे भी हैं, जो काफी समय से पोस्टिंग के इंतजार में थे, उन सभी को पोस्टिंग दी गई है.

