Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»भारत का एआई टैलेंट बेस साल 2027 में दोगुना होने की उम्मीद
Breaking News

भारत का एआई टैलेंट बेस साल 2027 में दोगुना होने की उम्मीद

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारत का एआई टैलेंट बेस 2027 में दोगुना होने की उम्मीद है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि देश में बढ़ता एआई टैलेंट बेस ग्लोबल डेवलपर्स में भारतीयों की बढ़ती भागीदारी से भी दिखाता है। गिटहब एआई प्रोजेक्ट्स में भारत 2024 में दूसरे नवंबर पर था और कुल एआई प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी 19.9 फीसदी थी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक यह भारत के एआई डेवलपर इकोसिस्टम की गहराई को रेखांकित करता है। यह इंडियाएआई मिशन के तहत बड़े पैमाने पर एआई कौशल विकास, अनुसंधान और इनोवेशन पर सरकार के फोकस को भी प्रमाणित करता है।

एआई रणनीति पीएम के टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण के विजन पर आधारित

भारत की एआई रणनीति पीएम नरेंद्र मोदी के टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण के विजन पर आधारित है। इसका उद्देश्य भारत केंद्रित चुनौतियों का समाधान करना और एआई में अवसर और रोजगार सृजित करना है। एआई से संबंधित नौकरियां आईटी, विनिर्माण, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन आदि जैसे कई क्षेत्रों में फैली हैं। इन क्षेत्रों में एआई के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ कुशल पेशेवरों की मांग भी बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत एआई टैलेंट अधिग्रहण में विश्व में अग्रणी है, जिसकी वार्षिक भर्ती दर लगभग 33 फीसदी है और एआई स्किल फैलाने में वैश्विक स्तर पर शीर्ष देशों में शुमार है। 2016 से लेकर अब तक देश में एआई टैलेंट का केंद्रीकरण तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया है। सरकार की कई पहलें एआई प्रतिभाओं के विकास में सहयोग करती हैं, जैसे इंडियाएआई फ्यूचरस्किल्स, जो इंडियाएआई मिशन के प्रमुख स्तंभों में से एक है और जिसका मुख्य उद्देश्य एआई प्रतिभाओं और अनुसंधान को विकसित करना है। सरकार एआई से संबंधित कार्यों के लिए 500 पीएचडी शोधार्थियों, 5,000 स्नातकोत्तर छात्रों और 8,000 स्नातक छात्रों को सहायता प्रदान कर रही है।

एनआईईएलआईटी के जरिए टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंडियाएआई डेटा और एआई लैब स्थापित की गई हैं, जहां एआई, डेटा संकलन, एनोटेशन, डेटा क्लीनिंग और एप्लाइड डेटा साइंस में पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके अलावा मंत्री वैष्णव के मुताबिक 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 174 आईटी संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को अतिरिक्त इंडियाएआई डेटा और एआई लैब स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।

AI recruitment rate India GitHub AI projects India rank India AI talent base 2027 IndiaAI Mission update IT minister Ashwini Vaishnaw AI news
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.