Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया
Uncategorized

पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 19, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांचीः जिला पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर एक दर्जन चोरी किए गए दो पहिया वाहन भी बरामद किया गया है.



रांची के नामकुम इलाके से एक बड़ा वाहन चोर गिरोह पकड़ा गया है. वाहन चेकिंग के दौरान सबसे पहले एक बाइक चोर पकड़ा गया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के कुल सात सदस्यों को गिरफ्तार किया.

रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि 18 मई की शाम में सूचना मिली की एक ब्लू रंग का चोरी की बाइक से एक युवक रामपुर की ओर जा रहा है और बाइक चोरी की है. इस सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए हेडक्वार्टर डीएसपी-1 अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.

इस छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामकुम के सिदरोल जोड़ा मंदिर के पास चेकिंग प्रारंभ किया गया. चेकिंग के कम में एक ब्लू रंग का बाइक (JH01EM-3762) के साथ एक युवक को पकड़ा गया. पुलिस द्वारा नाम-पता पूछने पर पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम अभय सिंह बताया. जबकि मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि ये बाइक चोरी की है, जिसे नामकुम बाजार से चोरी किया गया था और नंबर प्लेट बदलकर उसे बेचने के लिए बेड़ो के वसीम ओहदार के पास ले जा रहा था.

शख्स ने यह भी बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है और जेल में ही वसीम ओहदार उर्फ वसीम आलम से मुलाकात हुई थी. जेल से निकलने के बाद दोनों के द्वारा बाइक चोरी का एक गिरोह बनाया गया. इस गिरोह में उनके अलावा दानिस आलम, मोईन खान, सरीफ खान, नसीम अंसारी और तौहिर अंसारी को शामिल किया.
गिरोह बनाने के बाद साथ रांची के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजार से बाइक चोरी करके उसे वसीम एवं गिरोह के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गाड़ी का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बदलकर फर्जी प्लेट लगाकर दूसरों को बेच देते हैं. इससे जो भी रकम आती थी उसे आपस में बांट लेते थे.

आरोपी की निशानदेही पर शुरू हुई रेड

अभय के पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसके पूरे गिरोह की जानकारी हासिल हो गई. जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर संगठन में शामिल सभी अभियुक्त के पास से कुल 12 बाइक बरामद किया गया. साथ ही मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में कुल सात अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में अभय सिंह उर्फ मन्नु सिंह (जिला सारण छपरा बिहार), वसीम ओहदार उर्फ वसीम आलम (बेड़ो, रांची), दानिस आलम (कर्रा, खूंटी), सरीफ खान (बेड़ो, रांची), नसीम अंसारी (नगड़ी, रांची), तौहिर अंसारी (जरियागढ़, खूंटी), मोईन खान (लापुंग, रांची) शामिल है. इनमें से अभय सिंह और वसीम ओहदर का का अपराधिक इतिहास रहा है. जिला के विभिन्न थानों में इन दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.