Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड में 1.5 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाएं पाइपलाइन में: अरवा राजकमल
Uncategorized

झारखंड में 1.5 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाएं पाइपलाइन में: अरवा राजकमल

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 19, 2026No Comments2 Mins Read5 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link



रांची : उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड में वर्तमान में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद जल्द ही नई झारखंड औद्योगिक नीति लॉन्च की जाएगी। उद्योग सचिव सीआईआई राष्ट्रीय खनन एवं निर्माण उपकरण प्रभाग (एमसीईडी) के सहयोग से मंगलवार को रांची में झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सरकार-उद्योग राउंडटेबल बैठक में बोल रहे थे। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) झारखंड ने किया था। बैठक में उन्होंने उद्योग जगत से सुझाव साझा करने का आग्रह करते हुए रांची में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की राज्य सरकार की योजना की जानकारी दी। चर्चा के दौरान भविष्य की खरीद आवश्यकताओं, निवेश संभावनाओं, खदानों के आधुनिकीकरण, तकनीकी नवाचार, कौशल विकास, सतत विकास और सप्लायर इकोसिस्टम को मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा झारखंड में खनन, आधारभूत संरचना, विनिर्माण, सतत विकास, तकनीकी अपनाने और निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, उद्योग निदेशक विशाल सागर, जियाडा एवं जूडको के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, उद्योग जगत की ओर से सीआईआई झारखंड राज्य परिषद के अध्यक्ष एवं वैदेही मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिलू पारिख, उपाध्यक्ष डीबी सुंदरा रमण तथा सीआईआई राष्ट्रीय खनन एवं निर्माण उपकरण प्रभाग के अध्यक्ष और टीकेआईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक भाटिया सहित राज्य की प्रमुख खनन एवं इस्पात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दिलू पारिख ने राज्य में उद्योग और खनन क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर अपने विचार रखे। वहीं विवेक भाटिया ने महत्वपूर्ण खनिजों, खदानों के आधुनिकीकरण, स्वच्छ तकनीकों और खनन एवं निर्माण उपकरणों के विद्युतीकरण में बढ़ते अवसरों को रेखांकित किया। उद्योग प्रतिनिधियों ने उन्नत तकनीकों के तेजी से उपयोग, नीलामी प्रक्रियाओं में स्पष्टता और सप्लायर नेटवर्क को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.