Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»रूसी एस-500 एयर डिफेंस सिस्‍टम हासिल करने की कोशिश कर रहा भारत
Breaking News

रूसी एस-500 एयर डिफेंस सिस्‍टम हासिल करने की कोशिश कर रहा भारत

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। स्‍टील्‍थ फाइटर जेट, ड्रोन और हाइपरसोनिक मिसाइल्‍स को इंटरसेप्‍ट कर पाना ट्रेडिशनल रडार सिस्‍टम के बस की बात नहीं है। चीन समेत कई देश पांचवीं पीढ़ी के साथ ही 6वीं जेनरेशन वेपन सिस्‍टम पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल्‍स भी बड़ा खतरा है। इन सबको देखते हुए हर देश के लिए ठोस एयर डिफेंस सिस्‍टम डेवलप करना जरूरी हो गया है।

चीन समेत कई देश 5वीं पीढ़ी के साथ ही 6वीं जेनरेशन वेपन सिस्‍टम पर कर रहे काम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की ट्रंप सरकार ने 175 अरब डॉलर की लागत से गोल्‍डन डोम डेवलप करने का ऐलान किया है। उसके पास थॉड मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम पहले से ही है। इजराइल के पास आयरन डोम है। मॉस्‍को ने एस-400 के साथ ही एस-500 जैसा ताकतवर एयर डिफेंस सिस्‍टम डेवलप किया है। भारत ने एस-400 की 5 स्‍क्‍वाड्रन खरीदी है। इसके अलावा और यूनिट इंपोर्ट करने की तैयारी है। रूसी एस-500 एयर डिफेंस सिस्‍टम स्‍पेस वॉर से निपटने में सक्षम बताया जाता है। भारत कोशिश कर रहा है कि इसे हासिल किया जा सके। इन सबको देखते हुए भारत मिशन सुदर्शन चक्र यानी नेशनल एयर डिफेंस सिस्‍टम डेवलप करने में जुटा है। इसे आने वाले 10 सालों में पूरी तरह से विकसित करने का लक्ष्‍य रखा है।

अब इसी मिशन सुदर्शन चक्र को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सिस्‍टम को हाइपरसोनिक मिसाइल्स के खतरे से निपटने योग्‍य बनाया जा रहा है। डीआरडीओ ने इसको लेकर काम करना शुरू कर दिया है। भारत की महत्वाकांक्षी बहु-स्तरीय वायु और मिसाइल रक्षा पहल ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ में भविष्य में हाइपरसोनिक मिसाइल डिफेंस को एक अहम हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इसका उद्देश्य देशभर के लिए एक मजबूत और आधुनिक सुरक्षा कवच तैयार करना है। फिलहाल डीआरडीओ की स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल परियोजना ‘प्रोजेक्ट कुश’ में एम-2 इंटरसेप्टर शामिल है, जिसमें हाइपरसोनिक इंटरसेप्शन की सीमित क्षमता मौजूद है। हालांकि यह क्षमता मुख्य रूप से उन सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए है, जो फिर से प्रवेश के दौरान मैक-5 से ज्यादा गति हासिल करती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र में हाइपरसोनिक हथियारों की बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए भारत की यह योजना बदलते सुरक्षा माहौल को समझने और उससे निपटने की दिशा में एक अहम कदम है। ऐसे हथियार पारंपरिक बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के बीच की रेखा को धुंधला कर देते हैं, जिससे रक्षा तैयारियों को और उन्नत करना जरूरी है। सुदर्शन चक्र के तहत देशभर में एक एआई-सक्षम रक्षा कवच तैयार करने की परिकल्पना की गई है। इसके शुरुआती चरणों में एस-400, आकाश और प्रोजेक्ट कुशा जैसे मौजूदा व उभरते सिस्टम शामिल होंगे। आगे चलकर यह प्रणाली ड्रोन, स्‍टील्‍थ विमान, बैलिस्टिक मिसाइलों और हाइपरसोनिक खतरों से समग्र सुरक्षा देने में सक्षम होगी।

hypersonic missile interceptor India India Russia S-500 deal news Indian Air Force new weapon systems Mission Sudarshan Chakra DRDO Project Kush air defense
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.