Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»अगले शुभेंदु अधिकारी बनेंगे रेवंत रेड्डी, कांग्रेस के नेता का नाम ले BJP सांसद का बड़ा दावा
Today's Top News

अगले शुभेंदु अधिकारी बनेंगे रेवंत रेड्डी, कांग्रेस के नेता का नाम ले BJP सांसद का बड़ा दावा

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 19, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी अधिकारी की राह पकड़ सकते हैं और कांग्रेस छोड़ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर रेड्डी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। बंगाल के सीएम ने साल 2020 में तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर भाजपा का दामन थाम लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजामाबाद सांसद धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया है कि रेड्डी भी कांग्रेस छोड़कर पार्टी बदल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने रेड्डी और अधिकारी की तुलना कर दी। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस अगले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में हार का सामना करेगी। उन्होंने कहा ‘कांग्रेस यहां तेलंगाना में 2028-29 में अभूतपूर्व हार का सामना करेगी। वो 1985 और 1994 में भी बुरी तरह हारे थे। 2028-29 में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस हारेगी।’
पीएम मोदी के बयान के बाद अटकलें
10 मई को रेड्डी ने केंद्र सरकार से राज्य की विकास परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया था, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा-बेहतर होगा कि आप मेरे साथ जुड़ जाएं।
मोदी ने कहा, ‘मैं रेवंत जी से कहना चाहूंगा कि मैं आपको उतना ही देने को तैयार हूं जितना केंद्र ने मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए 10 वर्षों के शासनकाल में गुजरात को दिया था। लेकिन मेरी समझ के अनुसार, मुझे आपको यह भी बताना होगा, जिस क्षण मैं ऐसा करूंगा, आपको अभी जो मिल रहा है वह आधा हो सकता है। आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप मेरे साथ जुड़ें।’
सांसद बोले- रेड्डी को चुनना कांग्रेस की गलती
पीएम मोदी के बयान को लेकर अरविंद ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इसका क्या मतलब है, क्योंकि मैं बीजेपी में सिर्फ एक जमीनी स्तर का कार्यकर्ता हूँ। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कोई राजनीतिक कनेक्शन है या नहीं। सच में मुझे नहीं मालूम कि अंदर ही अंदर क्या पक रहा है, या फिर वैसा ही कुछ होने वाला है जैसा शुभेंदु अधिकारी ने किया था।’

अरविंद ने आगे कहा कि कांग्रेस ने रेड्डी को मुख्यमंत्री चुनकर गलती की है। उन्होंने पार्टी के उन सीनियर नेताओं को नजरअंदाज कर दिया, जिन्होंने कांग्रेस में अपने जीवन के कई दशक बिताए हैं।
कांग्रेस नाराज
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ के खिलाफ निजी टिप्पणी करने के लिए सांसद धर्मपुरी अरविंद को माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मेदी रविचंद्र ने आज यहां गांधी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अहंकारपूर्ण और व्यक्तिगत टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद शुरू किए गए विकास कार्यों के बावजूद भाजपा नेता तेलंगाना सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.