Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की होनहार और युवा शूटर को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
Uncategorized

थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की होनहार और युवा शूटर को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 19, 2026No Comments2 Mins Read8 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

एक होनहार बच्ची की प्रतिभा नहीं हो कुंद, इसके लिए करेंगे यथासंभव मदद : बाबूलाल मरांडी

कम संसाधन में भी अपनी प्रतिभा के बलबूते थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली जामताड़ा की युवा और होनहार शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित अपने आवास पर शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। श्री मरांडी ने साथ ही शूटर को सहयोग राशि भी प्रदान की। देवासी जामताड़ा जिले के कुंडहेत प्रखंड की निवासी है।

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवासी हेंब्रम ने कम संसाधन में देश स्तर पर झारखंड का परचम लहराया है। हाल ही में 4 से 7 मई तक थाईलैंड में आयोजित एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवासी ने गोल्ड मेडल जीता है। एक साधारण परिवार से आने वाली देवासी के पिता कृषक हैं। खेती बारी कर ये किसी प्रकार घर भी चलाते हैं और बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। देवासी अपनी एक अन्य बहन के साथ जामताड़ा में 1000 रुपया किराया पर रुम लेकर पढ़ाई करते हुए शूटिंग की प्रैक्टिस करती है। साथ ही देवासी एक फिजियोथैरेपी सेंटर में पार्ट टाइम जॉब करते हुए अपनी सफलता की कहानी गढ़ रही है।

श्री मरांडी ने कहा कि हमें लगा कि इतना संघर्ष करके, आर्थिक तंगहाली के बावजूद एक बच्ची आगे बढ़ रही है तो समाज के जिम्मेवार नागरिक के नाते हमारी भी कुछ जिम्मेवारी है। इस होनहार बच्ची की प्रतिभा कुंद नहीं हो, इसके लिए हमारे स्तर से जो भी मदद होगा, वह हम करेंगे। रायफल शूटिंग किट्स के लिए बच्ची को जितनी भी सामग्री की जरूरत है, उसे हम उपलब्ध कराएंगे। श्री मरांडी ने यह भी कहा कि जानकारी के अनुसार सरकार के स्तर से देवासी को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है।

मौके पर देवासी हेंब्रम ने बताया कि उनके पास पर्याप्त और आधुनिक संसाधन उपलब्ध नहीं है। कम संसाधन में उन्होंने सभी के आशीर्वाद और अपने जज्बे से यह उपलब्धि हासिल की है। अगर बेहतर और पर्याप्त संसाधन मिले, तो भविष्य में होने वाले वर्ल्ड कप और ओलम्पिक में राज्य और देश के लिए वह और उसके जैसे अन्य शूटर काफी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रौशन कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जराटोली मिशन स्टेशन का स्वतंत्र पल्ली के रूप में ऐतिहासिक शुभारंभ

June 5, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

June 5, 2026

लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

June 5, 2026

पवन सिंह बनेंगे MLC : भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जदयू से निशांत सहित इन्हें मिला टिकट

June 5, 2026

JMM की ओर से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस को लगा झटका

June 5, 2026

रव वल्लभ झारखंड से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हो सकते हैं, आज घोषणा संभव

June 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जराटोली मिशन स्टेशन का स्वतंत्र पल्ली के रूप में ऐतिहासिक शुभारंभ

June 5, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

June 5, 2026

लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

June 5, 2026

पवन सिंह बनेंगे MLC : भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जदयू से निशांत सहित इन्हें मिला टिकट

June 5, 2026

JMM की ओर से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस को लगा झटका

June 5, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.