Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक, झारखंड और बल्लारी चैंबर के बीच हुआ एमओयू
Uncategorized

झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक, झारखंड और बल्लारी चैंबर के बीच हुआ एमओयू

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 16, 2026No Comments4 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कर्नाटक के बीच व्यापार एवं निवेश संभावनाओं को लेकर शुक्रवार को चैंबर भवन में बैठक हुई. बैठक में झारखंड सरकार के उद्योग सचिव अरवा राजकमल और उद्योग निदेशक विशाल सागर मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक के दौरान झारखंड और कर्नाटक के उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों के बीच बिजनेस आइडिया, निवेश अवसर, औद्योगिक सहयोग तथा व्यापार विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ.

दोनों राज्य का मिलकर कार्य करने पर जोर

दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने भविष्य में आपसी समन्वय के साथ उद्योगों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया. इस मौके पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने झारखंड में बल्लारी चैंबर के अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड और बल्लारी दोनों ही राज्यों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड तेजी से औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है. राज्य की टेक्सटाइल पॉलिसी आकर्षक है तथा नई इंडस्ट्री पॉलिसी शीघ्र आने वाली है, जो निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगी.

आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड मिनरल रिच स्टेट है, जहां लिथियम, मैंगनीज, बॉक्साइट सहित कई खनिज उपलब्ध हैं. राज्य में पावर सरप्लस है और यहां कुशल श्रमबल की कोई कमी नहीं है. मसाला, सब्जी, कॉटन, राइस मिल, रियल एस्टेट और एक्सपोर्ट सेक्टर में भी व्यापक संभावनाएं हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के सोनार झारखंड 2050 विजन के तहत राज्य निवेश और उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा. उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योग विभाग एवं झारखंड चैंबर निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगा.

उद्योगों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राज्य है: अरवा राजकमल

इस मौके पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड उद्योगों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राज्य है. राज्य की औद्योगिक इकाइयां औद्योगिक क्षमता को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि बल्लारी माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग एवं आईटी सेक्टर में अग्रणी है और दोनों राज्यों के बीच सीखने और साथ मिलकर कार्य करने की व्यापक संभावनाएं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां उद्योगों के लिए भूमि की कोई कमी नहीं है.

टूरिज्म और एग्रीकल्चर के अपार संभावना: विशाल सागर
उद्योग निदेशक विशाल सागर ने कर्नाटक के उद्यमियों का स्वागत करते हुए झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि पहली बार झारखंड ने दावोस के वर्ल्ड इकनोमिक फोरम में सहभागिता की, जिसमें झारखंड चैंबर भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य में निवेश पर बल देते हुए कहा कि राज्य में फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म और एग्रीकल्चर सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं. विशाल सागर ने कहा कि उद्योग विभाग निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए हमेशा उपलब्ध है.

बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैंबर के अध्यक्ष अव्वरु मंजूनाथ ने बल्लारी में निवेश की संभावनाओं पर अपनी बात रखते हुए झारखंड के उद्यमियों को कर्नाटक में निवेश के लिए आमंत्रित किया. बल्लारी चैंबर के पदाधिकारियों ने बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एमएसएमई कॉन्क्लेव में झारखंड चैंबर को आमंत्रित किया. बैठक के दौरान दोनों राज्यों के उद्यमियों एवं व्यापारियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय देते हुए आइडिया एक्सचेंज किया.

बैठक में धार्मिक एवं कन्वेंशनल टूरिज्म, बिजनेस डेवलपमेंट अवसर, बलारी के स्पंज आयरन यूनिट्स और अन्य उद्योगों के लिए कोल सप्लाई, झारखंड के व्यापारियों के लिए कॉटन एवं मिर्ची सप्लाई, झारखंड में उत्पादित कृषि उत्पादों की कर्नाटक में आपूर्ति तथा रेडीमेड जींस सप्लाई जैसे विषयों पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में एक-दूसरे को सहयोग देने पर सहमति व्यक्त की. इस अवसर पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.