Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»खूंटी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: बस स्टैंड से दबोचा गया PLFI का सक्रिय उग्रवादी, मिट्टी के नीचे छिपा था हथियारों का राज!
Uncategorized

खूंटी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: बस स्टैंड से दबोचा गया PLFI का सक्रिय उग्रवादी, मिट्टी के नीचे छिपा था हथियारों का राज!

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 14, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link


झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच खूंटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने PLFI संगठन के सक्रिय सदस्य राजेश महतो उर्फ राजेश यादव को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब आरोपी तोरपा बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI से जुड़ा एक सक्रिय उग्रवादी खूंटी क्षेत्र में आने वाला है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया गया.


मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस टीम जब तोरपा-तपकारा रोड स्थित बस स्टैंड के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध हरकत करते दिखा. पुलिस ने आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा. जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश महतो उर्फ राजेश यादव बताया. इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस टीम को भी चौंका दिया. आरोपी की निशानदेही पर ग्राम कटमकुकू स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों का जखीरा बरामद किया गया.

बरामद सामान
01 देशी पिस्टल
7.65 एमएम के 02 जिंदा कारतूस
02 PLFI पर्चा
03 मोबाइल फोन
01 छोटा बैग


कई मामलों में पहले से था वांछित
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ खूंटी, बेड़ो और तोरपा थाना क्षेत्रों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इनमें आर्म्स एक्ट, CLA एक्ट और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े केस शामिल हैं. आरोपी का नाम पहले भी NIA केस में सामने आ चुका है.

पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी
इस पूरे ऑपरेशन में SDPO तोरपा, खूंटी पुलिस, तकनीकी शाखा और विभिन्न थाना प्रभारियों की संयुक्त टीम शामिल थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में उग्रवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता है.

इलाके में बढ़ी चौकसी
गिरफ्तारी के बाद खूंटी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश में जुट गई है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.