Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»भाजपा का ‘स्कैम नैरेटिव’ पूरी तरह राजनीतिक प्रोपेगेंडा : आलोक दूबे
Uncategorized

भाजपा का ‘स्कैम नैरेटिव’ पूरी तरह राजनीतिक प्रोपेगेंडा : आलोक दूबे

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 6, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला : ‘पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

झारखंड के चर्चित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासी घमासान और तेज हो गया है। भाजपा जहां इसे “मदर ऑफ ऑल स्कैम” बताकर राज्य सरकार पर हमला कर रही है, वहीं कांग्रेस ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए भाजपा पर बड़े चेहरों को बचाने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जांच आगे बढ़ रही है और परत-दर-परत सच सामने आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही असली गुनहगार कानून के शिकंजे में होंगे तथा भाजपा के एक पूर्व मुख्यमंत्री का नाम भी मास्टरमाइंड के तौर पर चर्चाओं में है। अब पूरे मामले में सबकी नजर SIT जांच और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।

आलोक दूबे ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की है और संबंधित एजेंसियां अपना कार्य कर रही हैं। लेकिन भाजपा शुरुआत से ही जांच को प्रभावित करने और राजनीतिक रंग देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि जांच एजेंसियां कानून और प्रक्रिया के तहत काम करती हैं, न कि राजनीतिक बयानबाजी से।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जांच पूरी होने से पहले ही वे मीडिया ट्रायल चलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अगर भाजपा को किसी अधिकारी या प्रक्रिया पर आपत्ति है तो उन्हें सक्षम मंच पर तथ्य प्रस्तुत करना चाहिए, न कि प्रेस वार्ता कर सनसनी फैलानी चाहिए।

आलोक दूबे ने कहा कि भाजपा का चरित्र “चोरी और फिर सीनाजोरी” वाला हो गया है। पहले लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग, फिर विपक्षी दलों को डराने-धमकाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल और अब खुद को ईमानदारी का प्रमाण पत्र देने की कोशिश—यह भाजपा की पुरानी राजनीति है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज झूठ फैलाने की फैक्ट्री बन चुकी है। बिना जांच निष्कर्ष और बिना किसी प्रमाण के “मदर ऑफ ऑल स्कैम” जैसे शब्दों का प्रयोग केवल राजनीतिक नौटंकी और मीडिया में सुर्खियां बटोरने का प्रयास है। भाजपा मतलब “बड़का झूठा पार्टी” बन चुकी है, जो सिर्फ भ्रम, भय और झूठ की राजनीति करती है।

आलोक दूबे ने कहा कि भाजपा को पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। देश और कई राज्यों में भाजपा सरकारों के दौरान हुए अनेक वित्तीय घोटाले आज भी जनता के सामने अनुत्तरित हैं। जिस पार्टी के शासनकाल में संस्थाओं का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लगते रहे हों, उसे नैतिकता का उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन भाजपा जिस तरह बिना तथ्य के भय और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, उससे स्पष्ट है कि पार्टी के पास जनता के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है।

आलोक दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जांच प्रक्रिया में पूर्ण विश्वास रखती है और कानून अपना काम करेगा। भाजपा को राजनीतिक नौटंकी बंद कर जनता के वास्तविक मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक सौहार्द—पर जवाब देना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.