Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»केशव महतो ने 20 माह बाद बनाई नई कमेटी, 188 पदाधिकारियों को दी जगह
Uncategorized

केशव महतो ने 20 माह बाद बनाई नई कमेटी, 188 पदाधिकारियों को दी जगह

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 3, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को अपनी नई कमेटी की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष पद संभालने के करीब 20 माह बाद गठित इस कमेटी में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और युवाओं को प्राथमिकता दी गई है. संगठन के ढांचे को विस्तार देते हुए गोपाल साहू को एक बार फिर कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस नई टीम में कुल 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 44 को-ऑर्डिनेटर, 81 सचिव और 44 संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. इसके साथ ही पॉलिटिकल अफेयर्स, कैंपेन और इलेक्शन मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण कमेटियों का भी गठन किया गया है.
नई कमेटी के कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए अध्यक्ष ने स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है. उन्होंने बताया कि 14 उपाध्यक्षों को राज्य की एक-एक लोकसभा सीट की विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि दो उपाध्यक्ष पीसीसी के विभागों और फ्रंटल संगठनों के बीच समन्वय का कार्य करेंगे. इसी तरह, 34 महासचिवों को जिला और नगर निकायों में प्रभारी के तौर पर तैनात किया जाएगा, जबकि शेष 9 महासचिव संगठन की आंतरिक व्यवस्था जैसे मीडिया, ट्रेनिंग और कांग्रेस संपत्तियों की सुरक्षा की निगरानी करेंगे. 81 सचिवों को विधानसभा क्षेत्रों में और 44 संयुक्त सचिवों को उनकी मदद के लिए भेजा जाएगा.
केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट किया कि इस नई कमेटी का कार्यकाल पांच वर्षों का होगा. हालांकि, पदाधिकारियों को अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी, क्योंकि हर साल जून में उनके ‘परफॉर्मेंस’ का आकलन किया जाएगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को संगठन में प्रमोट किया जाएगा, जबकि निष्क्रिय रहने वालों पर गाज गिर सकती है. संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से 15 से 20 मई तक राज्य के पांचों प्रमंडलों में बैठकों का दौर चलेगा, जिसकी शुरुआत 15 मई को देवघर से होगी.
संगठन की सक्रियता केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगी. 19 मई को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इसके पश्चात, 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर लातेहार में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा. यह रैली संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.