Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»आधी रात सड़क पर बदहाल मिली मासूम, दरिंदों ने खेत में की दरिंदगी
Breaking News

आधी रात सड़क पर बदहाल मिली मासूम, दरिंदों ने खेत में की दरिंदगी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली में दो दरिंदों ने एक 14 साल की नाबालिग से दरिंदगी की और फरार हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ता रात साढ़े 12 बजे बिना कपड़ों के सड़क पर बदहाल स्थिति में दिखाई दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तब घटना के बारे में पता चला। घटना 16 दिसंबर की शाम करीब 8:30 बजे की है। ईश्वरपुर (सांगली) में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को हृतिक महापुरे ने घर से बाहर बुलाया। वह उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अष्टा रोड स्थित प्रकाश अस्पताल के पीछे गन्ने के खेतों की ओर ले गया। उसके साथ दूसरा आरोपी आशीष खांबे भी अलग मोटरसाइकिल पर मौजूद था। दोनों आरोपी पीड़िता से पहले से परिचित बताए गए हैं।

खेत में पहुंचने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को डराया-धमकाया। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं और दबाव बनाया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता कुछ समय तक गन्ने के खेत में अंधेरे और डर के बीच रही। रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच वह किसी तरह वहां से निकली और गांव की ओर बढ़ी। करीब एक किलोमीटर चलकर जब वह अंबेडकर चौक पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने उसकी हालत देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों ने उसे कपड़े दिए और महिला पुलिस के आने तक सुरक्षा में रखा।

अंबेडकर नाका से रात करीब 12:30 बजे 112 हेल्पलाइन पर कॉल आई। महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं, पीड़िता को थाने ले जाया गया और वहीं उसका बयान दर्ज किया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आशीष खांबे (31) और हृतिक महापुरे (27) को तुरंत हिरासत में ले लिया है और चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक हृतिक महापुरे पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर मकोका के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है और चोरी, हमला, हत्या जैसे संगीन अपराधों के आरोप पहले लग चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पीड़िता से जान-पहचान का दुरुपयोग कर यह अपराध किया।

Hrithik Mahapure criminal record Maharashtra crime news today POCSO act arrest Sangli Sangli minor gangrape case Sangli police news updates
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.