जबलपुर : जबलपुर के बरगी बांध हादसे में गोताखोरों को एक मां का शव उसके बच्चे को कसकर पकड़े हुए मिला, जिसने बचाव दल को भावुक कर दिया।
जबलपुर के बरगी बांध हादसे की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने अनुभवी बचाव कर्मियों को भी भावुक कर दिया। अर्धसैनिक बल की गोताखोर टीम को एक महिला का शव मिला। यह महिला उस क्रूज पर सवार थी। महिला का शव इस हालत में मिला कि वह अपने बच्चे को कसकर पकड़े हुई थी।
आगरा स्थित इस गोताखोर टीम ने डूबे हुए जहाज के अंदर की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का वर्णन किया। वहां जगह बहुत कम थी और लोहे की नुकीली छड़ें मौजूद थीं, जिसके कारण बचाव कर्मियों को हथौड़ों का इस्तेमाल करके संकरे रास्ते बनाने पड़े। इस दौरान एक गोताखोर तो लगभग फंस ही गया था।
‘
एक गोताखोर ने बताया, “शुरुआत में हमें मलबे से एक महिला का शव निकालने में मुश्किल हुई। फिर हमने देखा कि उसने अपने बच्चे को कसकर पकड़ रखा था और उन्हें अलग करना मुश्किल था। हमारी टीम इस दृश्य को देखकर बहुत भावुक हो गई।”
बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
उन्होंने कहा कि हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे, जहां सीमित जगह, टूटी-फूटी संरचनाएं और कम दृश्यता बचाव अभियान में बाधा डाल रहे थे। आगरा से आई रेस्क्यू टीम के एक और सदस्य ने कहा कि अंदर विजिबिलिटी बहुत कम थी और टीम को बार-बार टूटे हुए स्ट्रक्चर और लोहे की रॉड मिलीं, जिनसे उनका सामान फंस गया।
MP में पर्यटन केंद्रों पर लापरवाही का ‘खौफनाक सच’, बरगी क्रूज हादसे ने खोली सुरक्षा इंतजामों की पोल
‘क्रूज डूबते वक्त दी गई लाइफ जैकेट’, क्या थी जबलपुर हादसे की वजह? जिसमें चली गई 9 लोगों की जान
‘बहुत तेज हवा चल रही थी और क्रूज हिल रहा था’, जबलपुर हादसे के चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल
उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर टीम को सर्च करने के लिए पतली जगहों से होकर निकलना पड़ा और एक जगह तो एक गोताखोर फंस गया और उसे बचाना पड़ा। रेस्क्यू करने वालों के मुताबिक, ऑपरेशन खतरनाक हो गया था क्योंकि नाव का स्ट्रक्चर दोनों तरफ से पूरी तरह से टूट गया था और अंदर की ग्रिल की वजह से रास्ते पतले हो गए थे.
इन मुश्किलों के बावजूद पैरामिलिट्री टीम ने अब तक गहराई से पांच शव निकाली हैं, जिनमें एक बच्चा और चार बड़े शामिल हैं।
9 की मौत, 6 लापता और 28 लोगों को बचाया गया
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम को अचानक आए तूफान के बाद जबलपुर जिले के बरगी बांध में एक क्रूज पलटने और डूबने से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है और 6 अभी भी लापता हैं।

