Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»एक और मैट्रिक टॉपर सन्नी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया सम्मानित, एक लाख रुपए की दी प्रोत्साहन राशि
Uncategorized

एक और मैट्रिक टॉपर सन्नी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया सम्मानित, एक लाख रुपए की दी प्रोत्साहन राशि

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 1, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जैक बोर्ड परीक्षा में झारखंड टॉपर करने वाले एक और छात्र सन्नी कुमार वर्मा को उनकी शानदार सफलता के सम्मानित करते हुए एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सन्नी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर आगे की पढ़ाई के लिए उक्त राशि प्रदान कर अपना वादा पूरा किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रांची के मधुकम निवासी ब्रजेश कुमार वर्मा के सुपुत्र सन्नी कुमार वर्मा ने सेंट अलोयसियस हाई स्कूल, रांची से मैट्रिक परीक्षा में 498 अंक (99.60%) प्राप्त कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह अद्भुत सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सन्नी के पिता कपड़े की दुकान में कार्य करते हैं तथा रात्रि में नाइट गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक छोटे से किराए के कमरे में रहने के बावजूद उन्होंने अपने पुत्र की शिक्षा और सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। यह संघर्ष और सफलता हर युवा के लिए प्रेरणा है।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति को आगे बढ़ाने का जो वातावरण बना है, उसी का परिणाम है कि आज साधारण परिवारों से निकलकर भी बच्चे अपनी मेहनत और लगन से असाधारण उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहे हैं। मेरा विश्वास है कि समाज के मेधावी और परिश्रमी विद्यार्थियों को यदि समय पर सहयोग और प्रोत्साहन मिले, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सन्नी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही उन्होंने कहा कि केवल कल्पनाओं या इच्छाओं से कार्य सिद्ध नहीं होते, बल्कि परिश्रम और प्रयास से ही सफलता मिलती है। जिस प्रकार सोए हुए सिंह के मुख में स्वयं शिकार नहीं आता, उसी प्रकार बिना मेहनत के जीवन में सफलता संभव नहीं है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ,अमर कुमार बाऊरी एवं मनोज सिंह,मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, प्रदेश मंत्री अमित कुमार, मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर रांची जिलाध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.