Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»झारखंड के 7 साल के बच्चे का कमाल, पाक स्ट्रेट पार करने वाले बने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक
Today's Top News

झारखंड के 7 साल के बच्चे का कमाल, पाक स्ट्रेट पार करने वाले बने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 30, 2026No Comments2 Mins Read46 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले सात वर्षीय मास्टर इशांक ने अपनी वीरता और असाधारण प्रतिभा से दुनिया को हैरान कर दिया है. इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित अत्यंत दुर्गम माने जाने वाले पाक जलडमरू मध्य (Palk Strait) को सफलतापूर्वक तैरकर पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया है. समुद्र की ऊंची लहरों और विपरीत परिस्थितियों के बीच लगातार 9 घंटे और 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद, उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है.
धनुषकोडी पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत
मास्टर इशांक ने श्रीलंका के तट से अपनी यात्रा शुरू की और कुल 29 किलोमीटर की दूरी तय कर तैराकी के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने जैसे ही धनुषकोडी के अरिचलमुनाई (भारत) के तट पर पहुंचे, वहां का नजारा बेहद गर्वपूर्ण था. रामेश्वरम की रेत पर अपना कदम रखने के साथ ही वहां पहले से मौजूद खेल पदाधिकारियों और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनकी इस साहसिक सफलता पर खुशी जाहिर की.
इशांक की इस सफलता ने तमिलनाडु के तैराक जय जशवंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड जय जशवंत के नाम दर्ज था, जिन्होंने 28 मार्च 2019 को 10 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम (धनुषकोड़ी) तक की 30 किलोमीटर की दूरी को 10 घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था.

दुर्गम पाक स्ट्रेट की चुनौती
पाक स्ट्रेट अपनी भौगोलिक बनावट और समुद्री लहरों के कारण तैराकों के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है. इस दूरी को तय करने के लिए शारीरिक मजबूती के साथ-साथ जबरदस्त मानसिक साहस की भी आवश्यकता होती है. रांची के इशांक ने इस उपलब्धि के जरिये न केवल अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.