
राँची: मारवाड़ी महिला मंच, राँची द्वारा बरियातू स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा 12वीं की सैकड़ों छात्राओं को उत्कल कराटे स्कूल (झारखंड शाखा) के प्रशिक्षकों सेंसेई चंदन कुमार, संदीप लाल और राहुल कालिंदी ने मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को वाइटल पॉइंट्स पर प्रहार, ग्रैब रिलीज तकनीक और घरेलू वस्तुओं के माध्यम से अपनी सुरक्षा करने के तरीके सिखाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की मैनेजर नीता पांडेय, प्राचार्य दीपक कुमार एवं समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे।
साथ ही मारवाड़ी महिला मंच की सक्रिय सदस्याएं गीता डालमिया, अन्नू पोद्दार, सीमा खेमका, सुनीता सरावगी, अनिता केडिया और सुनीता मेवाड़ा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
अतिथियों ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षक बनाना आज के समय की बड़ी जरूरत है।
शिविर के अंत में मारवाड़ी महिला मंच की सभी सदस्यों ने मिलकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी बेटियों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर अशरफ अली एवं सभी शिक्षक गण मौजूद थे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

