Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु अमर दास जी का 547वाँ प्रकाश पर्व मनाया गया
Uncategorized

गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु अमर दास जी का 547वाँ प्रकाश पर्व मनाया गया

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 30, 2026No Comments3 Mins Read3 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु अमर दास जी का 547वाँ प्रकाश पर्व मनाया गया इस अवसर पर शबद गायन हुआ और प्रकाश पर्व के उपलक्ष में तीन सहज पाठों की समाप्ति की अरदास की गई
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में आज 30 अप्रैल गुरुवार को गुरु अमर दास जी का 547वाँ प्रकाश पर्व मनाया गया. इस मौके पर कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में आज सुबह आठ बजे से विशेष दीवान सजाया गया. दीवान की शुरुआत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई तत्पश्चात प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पढ़े जा रहे हैं तीन सहज पाठों की समाप्ति संगत द्वारा सामूहिक रूप से की गई.
भाई महिपाल सिंह जी ने ” अनंद भया मेरी माए सतगुरू मैं पाईया सतगुर त पाया सहज सेती मन वजीया वधाईया….” एवं ” भले अमरदास गुण तेरे,तेरी उपमा तोहि बनि आवै…” शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया.
गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी ने कथा वाचन कर साध संगत को बताया कि अमर दास जी गुरु बनने से पहले हर सुबह खडूर साहिब में गुरु अंगद देव जी के स्नान के लिए ब्यास नदी से पानी लाते थे और सेवा करते थे. वे प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर गुरु के शब्दों का पाठ करते, लंगर में सेवा करते और बर्तन धोते थे. जब उन्हें ‘अमरू निथांवा’ (बिना स्थान वाला) कहा गया, तब भी उन्होंने परवाह न करते हुए गुरु की सेवा जारी रखी.
इन 12 वर्षों की अनथक सेवा के बाद, गुरु अंगद देव जी ने उन्हें “निथांवे का थांवा” (निराश्रितों के आश्रय) के रूप में सम्मानित करते हुए 12 वर दिए और गुरुगद्दी सौंपी.
श्री अनंद साहिब जी के पाठ,अरदास एवं हुकुमनामा के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10:30 बजे हुई.ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी ने साध संगत द्वारा प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पढ़े जा रहे तीन सहज पाठ की समाप्ति पर सामुहिक अरदास कर वाहेगुरु का शुकराना किया. सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा सचिव सुरेश मिड्ढा एवं मनीष मिड्ढा ने साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी.इस मौके पर स्व० बिहारी दास जी काठपाल की स्मृति में लंगर की सेवा के लिए जीतु काठपाल को गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. परिवार की ओर से रोजाना सुबह पाठ की सेवा करने के लिए महेश सुखीजा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
आज के दीवान में सूंदर दास मिढ़ा,हरगोबिंद सिंह, भगवान सिंह बेदी,बिनोद सुखीजा,नरेश पपनेजा, प्रेम मिड्ढा,अशोक गेरा,वेद प्रकाश मिढ़ा, अमरजीत गिरधर,हरीश मिड्ढा,कवलजीत मिड्ढा,किशन गिरधर, मनीष गिरधर,रमेश पपनेजा,इन्दर मिढ़ा,रमेश गिरधर,रोड़ा,हरनाम थरेजा,ममता थरेजा,सुषमा गिरधर,नीतू किंगर,स्वीटी सिडाना,हरजिंदर कौर,बिमला मुंजाल,रजनी तेहरी,ममता सरदाना,रिशा मुंजाल, मिताली तेहरी, गूंज काठपाल, खुशबू मिढ़ा, पूनम मिढ़ा समेत अन्य शामिल थे.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.