गिरिडीह शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे तीसरे दिन बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मंदिर पहुंचीं. उन्होंने माता संतोषी के दरबार में माथा टेका और पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.
विधायक का हुआ स्वागत
मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजक समिति के अध्यक्ष टुनटुन केशरी, सचिव डिम्पल साव, उपमेयर सुमित कुमार, सतीश साह, प्रदीप कुमार, प्रदीप चौरसिया, हब्लू गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रदीप अग्रवाला, वीरेंद्र, सिंकल, विक्रम, रिशु, राकेश बरनवाल, संदीप डेंगेज, लखन बरनवाल, झुन्नू, कुशल सलूजा, बंटी, दिलीप केशरी समेत सदस्यों ने बुके देकर विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत किया. पूजा के बाद उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. कल्पना सोरेन ने कहा कि संतोषी माता महोत्सव जैसे आयोजन समाज में आस्था के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार कर
इस मौके पर एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने माता के दरबार में शीश नवाया.

