Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»हजारीबाग में ट्रक-टेलर की भीषण भिड़ंत के बाद धूं-धूं कर जले दोनों वाहन
Uncategorized

हजारीबाग में ट्रक-टेलर की भीषण भिड़ंत के बाद धूं-धूं कर जले दोनों वाहन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 23, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

: हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है. यहां एक ओवरलोड टेलर और ट्रक के बीच हुई सीधी भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में टेलर का इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, वहीं, ट्रक का भी एक बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया. गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहनों पर लदा माल काफी हद तक नष्ट हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी और इचाक थाना की पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय रहते मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे ट्रक का आधा हिस्सा और उसमें लदी ‘माजा’ की कई पेटियां सुरक्षित बचा ली गईं. हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि माजा की सैकड़ों पेटियां जलकर राख हो गई थीं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रक चालक की लापरवाही थी. इटखोरी की ओर से आ रहा ट्रक अचानक फोरलेन सड़क को क्रॉस करने लगा. इसी दौरान हजारीबाग की ओर से आ रही एक ओवरलोड टेलर के चालक ने सामने ट्रक को देख तेजी से इमरजेंसी ब्रेक लगाया. भारी लोड और घर्षण के कारण टेलर के टायरों में चिंगारी भड़की, जो बाद में भीषण आग में बदल गई. अनियंत्रित टेलर सीधे ट्रक से जा टकराई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया.

बाल-बाल बचे चालक और खलासी
जैसे ही वाहनों में आग भड़की, दोनों गाड़ियों के चालक और खलासी समय रहते केबिन से बाहर कूदने में सफल रहे. जान बचने के बाद वे पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात बहाल करने के लिए क्रेन की मदद ली. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालकों की तलाश कर रही है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.