Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें
Uncategorized

हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 22, 2026No Comments3 Mins Read18 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है, जागरूक बनें, भागीदारी बढ़ाएं। एक भी वोटर छूटे नहीं : हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को दूसरे दिन पार्टी के 12 जिलों के पदाधिकारियों, माननीय सांसदों-विधायकों के साथ SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) पर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक की अध्यक्षता की और पार्टी के सभी साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें। यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है। जागरूक बनें, भागीदारी बढ़ाएं। एक भी वोटर छूटे नहीं।
बैठक के दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन किया गया। बिहार, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में हुए एसआईआर को मद्देननजर रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने और एसआईआर से उत्पन्न हर परिस्थिति के लिए हर एक कार्यकर्ता को तैयार रहने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश में संगठन की जिम्मेदारी और अधिक अहम हो गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके। नगर और महानगर कमेटियों को भी और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया गया।

बैठक के दौरान झामुमो पदाधिकारियों ने एसआईआर के पीछे भाजपा की नीयत और नीति पर संदेह खड़ा किया। भारतीय जनता पार्टी एसआईआर की आड़ में आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज से मताधिकार छीनकर उनको उपलब्ध राशन कार्ड, पेंशन जैसे महत्वपूर्ण अधिकारों से भी वंचित करने का षड़यंत्र रच रही है। यह अब स्पष्ट नजर आ रहा है। बैठक के दौरान एक स्वर में कहा गया कि झामुमो का हर कर्मठ सिपाही जनहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार है।

बैठक झामुमो के माननीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक में रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हज़ारीबाग, रामगढ, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान झामुमो उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो, श्बद्यनाथ राम, महासचिव विनोद कुमार पांडेय, श्फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव नन्द किशोर मेहता, श्भिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद, श्रीमती कल्पना सोरेन, श्री मंगल कालिंदी, श्री विकास मुंडा, श्री समीर मोहंती, श्री उमाकांत रजक, श्री अनंत प्रताप देव, श्री सोमेश चंद्र सोरेन,श्री कुणाल षाड़ंगी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं नेता गण उपस्थित हुए।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.