मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा सत्र 2025 – 26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ । जिसमे सभी शाखा सदस्य जिन्होंने साल भर मेहनत करके अध्यक्ष पुजा अग्रवाल के साथ कदम से कदम मिला कर शाखा को उचाइयों तक पहुचाया, उन्हें शाखा की तरफ़ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । पुरस्कार वितरण में श्रेष्ठ चेयरपर्सन पुर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी एवं सर्वश्रेष्ठ संयोजिका सरिता बथवाल और श्रेष्ठ संयोजिका कविता सोमानी को दिया गया ।
शाखा अध्यक्ष पुजा अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में बहुत अच्छा काम किया, अपने कार्यकाल में इन्होंने राष्ट्रीय युवा भवन के निर्माण में सहयोग राशि देकर अपनी शाखा का नाम आगे बढ़ाया । सर्वाइकल वैक्सीनेशन शिविर का निशुल्क का आयोजन किया गया मारवाड़ी भवन में जिसमें 9 से 14 वर्ष की बच्चियों 90 बच्चियों को यह वैक्सीनेशन दिया गया।
अतिथि के रूप में संजीव विजय वर्गीय झारखंड प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष युवा विशाल पड़िया मंडल वन की उपाध्यक्ष युवा आशीष अग्रवाल प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झांझरिया संस्थापिका अध्यक्ष सुमिता लाठ , चुनाव पदाधिकारी पूर्व अध्यक्षविनीता सिंघानिया ,
संस्था की पूर्व अध्यक्ष
और सदस्य उपस्थित थी।: यह जानकारी बेदिका सिंघानिया ने दी

