Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»नागरिक सहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है
Uncategorized

नागरिक सहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 13, 2026No Comments3 Mins Read52 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link


लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति का सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न

रांची कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम आज अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ, रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर  नीरज कुमार एवं स्थानीय पार्षद नकुल तिर्की का आगमन हुआ। समिति की ओर से सभी अतिथियों का पौधा एवं अंग वस्त्र भेंट कर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने मोहल्ला समिति द्वारा किए जा रहे सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और नागरिक सहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। साथ ही उन्होंने भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से उठाया गया। विशेष रूप से सड़क के कालीकरण एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को अतिथियों के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त मोहल्ले में यातायात पुलिस के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई, जिसकी सभी अतिथियों ने प्रशंसा करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।
बैठक में मोहल्ले के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें सुंदरीकरण अभियान, प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी का महापाठ एवं भोग वितरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। साथ ही, मजार से संबंधित समस्या एवं उसके संभावित दुष्परिणामों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर समाधान हेतु सहयोग देने का संकल्प लिया।यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री  सेठ द्वारा स्वप्रेरणा से सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। इसके बाद मोहल्ला समिति ने स्वयं के संसाधनों एवं आपसी सहयोग से सुंदरीकरण, अतिक्रमण हटाने, पौधारोपण सहित कई विकास कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं, जो क्षेत्रीय एकता एवं जागरूकता का प्रतीक है।कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के सचिव श्केश काबरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया एवं हनुमान मंदिर में आयोजित सामूहिक पाठ में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विकास सिंह, रविंद्र मोदी, रूपेश भला, आनंद जलान, राहुल साहू, रोहित कटारुका, विवेक सिंघानिया, अशोक नारसरिया, रामप्रसाद जालान, संजय सर्राफ, अतुल मारू, जयंत नाथ शाहदेव, कैलाश सिंघानिया, सिद्धार्थ सिंघानिया, धर्मेंद्र कुमार, गौरव काबरा, प्रवीण राजगढ़िया, मेधावी लोहिया, श्रीमती उषा जालान, श्रीमती संगीता मोदी, शरद मोदी, कु. आयुषी काबरा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।अंत में मोहल्ला समिति ने सभी निवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम सफल हो सका। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.