Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»देवघर में बदलेगा कलेक्ट्रेट का पता! 55 करोड़ से यहां बना नया समाहरणालय
Uncategorized

देवघर में बदलेगा कलेक्ट्रेट का पता! 55 करोड़ से यहां बना नया समाहरणालय

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 13, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर : बाबा नगरी देवघर की जनता और प्रशासनिक कार्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जिले का नया और आधुनिक समाहरणालय भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. अगले सप्ताह के अंत तक इस भव्य भवन का उद्घाटन होने जा रहा है. जिसके बाद पुराने कलेक्ट्रेट का ठिकाना स्थायी रूप से बदल जाएगा. अब देवघर का सरकारी कामकाज शहर की भीड़भाड़ से निकलकर मोहनपुर प्रखंड के तपोवन स्थित एक नए व्यवस्थित और सुविधाजनक परिसर से संचालित होगा. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि उद्घाटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्द ही सभी विभागों को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि लोगों को भी अपने काम के लिए बेहतर माहौल मिलेगा.
55 करोड़ की लागत से बना है यह भवन
करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भव्य समाहरणालय भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. लगभग 15 एकड़ में फैले इस परिसर में अलग-अलग विभागों के लिए व्यवस्थित कार्यालय बनाए गए हैं. यहां आने वाले लोगों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था, पार्किंग सुविधा, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजामों का खास ध्यान रखा गया है. यानी अब लोगों को सरकारी दफ्तरों में भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि एक ही जगह पर अधिकांश काम आसानी से हो सकेंगे.
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी राहत
सबसे बड़ी राहत मोहनपुर, सारठ और सोनारायठाड़ी जैसे प्रखंडों में रहने वाले लोगों को मिलने वाली है. अभी तक इन इलाकों के लोगों को समाहरणालय पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे.लेकिन अब तपोवन में नया समाहरणालय बनने से उनकी दूरी कम होगी और काम जल्दी निपट सकेगा. यह बदलाव आम जनता के लिए काफी राहत भरा साबित होगा.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.