Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»इतिहास रचने की तैयारी में रांची के सात 7 साल का इशांक, श्रीलंका के तल्लईमनार से भारत तक लगाएगा समुद्री छलांग
Uncategorized

इतिहास रचने की तैयारी में रांची के सात 7 साल का इशांक, श्रीलंका के तल्लईमनार से भारत तक लगाएगा समुद्री छलांग

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 13, 2026No Comments2 Mins Read19 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची : रांची का एक सात साल का मासूम इन दिनों समंदर की लहरों को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है. जहां इस उम्र के बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, वहीं डीएवी श्यामली का तीसरी कक्षा का छात्र इशांक श्रीलंका के तल्लईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक तैरकर आने के मिशन पर है. उसका लक्ष्य न केवल इस दुर्गम समुद्री मार्ग को फतह करना है, बल्कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना भी है.
30 अप्रैल को शुरू होगा लक्ष्य पाने की मुहिम
इशांक का यह साहसिक सफर 29 अप्रैल को रामेश्वरम से शुरू होगा. वह 22 अप्रैल को ही रामेश्वरम के लिए रवाना हो जाएगा. योजना के अनुसार, 30 अप्रैल को पूरी टीम श्रीलंका के तल्लईमन्नार पहुंचेगी, जहां रात भर नाव में रुकने के बाद अगली सुबह इशांक समंदर में छलांग लगाएगा. वह करीब 30 किमी की लहरों भरी दूरी तय कर भारत के अंतिम छोर, धनुषकोड़ी पहुंचेगा. अपने अभियान को लेकर *इशांक ने कहा कि मैं 7 साल का हूं और जो पिछला रिकॉर्ड 10 घंटा 50 मिनट का है, उसे तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूं.
हर रोज 4-5 घंटे कड़ा अभ्यास कर रहा है इशांक
धुर्वा डैम में प्रतिदिन 4-5 घंटे कर रहा है कड़ा अभ्यास
इशांक अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए रांची के धुर्वा डैम में हर रोज 4-5 घंटे कड़ा अभ्यास कर रहा है. वह हर दिन करीब 15 से 20 किमी तैराकी कर रहा है. उसके कोच अमन कुमार जयसवाल पिछले तीन महीनों से उसे व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षित कर रहे हैं. कोच का मानना है कि इशांक 10 घंटे 50 मिनट के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगा.
ढाई साल की उम्र से है पानी से लगाव
इशांक की मां मनीषा बताती हैं कि उसे बचपन से ही पानी से गहरा लगाव था. मात्र ढाई साल की उम्र में वह पानी देखते ही कूद पड़ता था. इशांक न केवल एक बेहतरीन तैराक है, बल्कि एक एथलीट भी है. हाल ही में उसने 5 किमी की मैराथन महज 30 मिनट में पूरी की थी. इससे पहले वह गेटवे ऑफ इंडिया इवेंट में अरेबियन समुद्र में तैराकी कर तीसरा स्थान प्राप्त कर चुका है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.