Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»रोटी और चीनी वाला टिफिन स्कूल लेकर पहुंचा बच्चा, टीचर ने पूरी क्लास को दिया भावुक संदेश
Breaking News

रोटी और चीनी वाला टिफिन स्कूल लेकर पहुंचा बच्चा, टीचर ने पूरी क्लास को दिया भावुक संदेश

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे का टिफिन और सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे का टिफिन हमारी सोसाइटी में अमीरी और गरीबी के फर्क को बयां करता है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के लंच बॉक्स का मेन्यू प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के मेन्यू से अलग होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल है जिसमें एक मासूम से बच्चे को अपना टिफिन खोलकर दिखाते हुए देखा जा सकता है। इस बच्चे का लंच उसकी क्लास टीचर खुलवाती है और जब वह देखती है कि उसके लंच में क्या है तो वह उस बच्चे के लिए पूरी क्लास में ताली बजवाती है।

बच्चे की रोटी और चीनी वाला टिफिन

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उस बच्चे के लंच में एक बड़ी सी रोटी होती है जिस पर थोड़ी सी चीनी रखी है। यानी कि उसके घर से उसे खाने में रोटी और चीनी देकर स्कूल भेजा गया है, क्योंकि उसके मां बाप गरीब हैं और अपने बच्चे के लिए अच्छा खाना तैयार नहीं कर सकते, लेकिन बच्चे की क्लास टीचर रोटी और चीनी को देखकर एकदम से मुस्कुरा जाती है और पूरी क्लास में उस मासूम के लिए तालियां बजवाती है। क्लास टीचर कहती है कि माशाअल्लाह क्या बात है और इसके बाद वह टीचर पूरी क्लास को रोटी और चीनी लाने की बात कहती है। सभी बच्चे हंसी-खुशी इसके लिए मान जाते हैं।

शिक्षिका तारीफ के योग्य

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उस बच्चे की क्लास टीचर ने पूरी क्लास को उसके खाने के बारे में बताया। टीचर ने बच्चे के टिफिन पर ध्यान दिया, तो उन्होंने उससे बहुत ही प्यार और समझदारी से बात की। उन्होंने बच्चे से मुस्कराकर कहा कि माशाअल्लाह क्या बात है। उन्होंने फिर बाकी बच्चों से कहा कि कल कौन-कौन रोटी के साथ चीनी लेकर आएगा? बच्चों ने फिर खुशी-खुशी हाथ उठा दिया। इस तरह टीचर ने बच्चे को मोटिवेट कर दिया और पूरी क्लास से चीनी-रोटी को लेकर सेलिब्रेट किया। उस महिला टीचर ने पूरी क्लास के सामने उस बच्चे की तारीफ की और यह मैसेज सभी को दिया कि किसी को भी किसी के हालात को लेकर उसे छोटा या बड़ा नहीं समझना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Up2Date India (@up2date.ind)

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.