Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»भाजपा मनरेगा का बकाया पैसा नहीं दे रही, बदल रहे नाम उसका नाम: सुखदेव भगत
Breaking News

भाजपा मनरेगा का बकाया पैसा नहीं दे रही, बदल रहे नाम उसका नाम: सुखदेव भगत

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार के फैसले के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मनरेगा का पैसा नहीं दे रहे हैं और नाम बदलने में लगे हुए हैं।

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “निश्चित रूप से इस पर पॉइंट-टू-पॉइंट चर्चा के लिए एक व्यवस्था होनी चाहिए कि इसे क्यों लाया गया है और मौजूदा स्थिति क्या है। उन्होंने मनरेगा का बकाया पैसा भी नहीं दिया है। इनका केवल एक ही काम बचा है, नाम बदलने का है। इससे ज्यादा ये लोग और कुछ नहीं कर पा रहे हैं। मेरी राय में उनका इरादा तब साफ हो गया जब उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति की जगह बदली और अब उन्होंने नाम बदल दिया है। कल, वे राष्ट्रपिता से जुड़ा नाम भी बदल सकते हैं।”

संसद में प्रदूषण पर प्रस्तावित चर्चा पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा था कि एक ब्लूप्रिंट होना चाहिए जिसमें उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा हो। मेरी राय में यह आरोप-प्रत्यारोप में नहीं बदलना चाहिए। मकसद यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि लोगों को ऐसे प्रदूषित माहौल में रहने के लिए मजबूर न होना पड़े, खासकर दिल्ली जैसे बड़े शहरों में। सरकार को ठोस कदम और पक्के फैसले लेने चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको बचाने के लिए सरकार की तरफ से कुछ नहीं किया जा रहा है। ये लोग बस राजनीति कर रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।

लोगों की परेशानी का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। 2014 से हम लोग देख रहे हैं ये लोग कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हालिया बयान पर सुखदेव भगत ने कहा कि राजनीतिक मजबूरी नाम की कोई चीज होती है, जिसे उमर अब्दुल्ला बेहतर समझा सकते हैं। हालांकि, हम अपनी विचारधारा और राहुल गांधी के फैसलों के साथ हैं। हम उनके कैंपेन में मजबूती से उनके साथ हैं। बता दें कि सीएम उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार के हिजाब हटाने की कोशिश से जुड़े वायरल वीडियो पर कहा है कि पहले नीतीश को एक सेक्युलर नेता माना जाता था, लेकिन अब उनका असली चेहरा सामने आ रहा है। अगर मुख्यमंत्री नीतीश को हिजाब लगाए महिला को जॉइनिंग लेटर नहीं देना था, तो वह उसे एक तरफ कर देते। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह से सार्वजनिक मंच पर किसी को अपमानित करना ठीक नहीं है।

Congress MP target BJP Delhi pollution news MNREGA funds pending Jharkhand Sukhdev Bhagat interview IANS Sukhdev Bhagat on MNREGA
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

भाजपा का ‘स्कैम नैरेटिव’ पूरी तरह राजनीतिक प्रोपेगेंडा : आलोक दूबे

May 6, 2026

अगर ममता इस्तीफा नहीं देती तो क्या कहता है संविधान

May 6, 2026

ममता’ पर भारी पड़ा मां का दर्द, कैसे घर की दहलीज से विधानसभा पहुंच गईं रत्ना

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.