Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»*दुमका के बांकीबेरा जलाशय में महाझींगा प्रजाति ‘मैक्रोब्रेकियम रोजन्बर्गी’ के बीजों का संचयन
Uncategorized

*दुमका के बांकीबेरा जलाशय में महाझींगा प्रजाति ‘मैक्रोब्रेकियम रोजन्बर्गी’ के बीजों का संचयन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन (मत्स्य) एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देशानुसार आदिवासियों की जीविका में सुधार के लिए मत्स्य निदेशालय की ओर से राज्य के विभिन्न जलाशयों में महाझींगा पालन हेतु योजनाएं संचालित है। यह योजना आइसीएआर-सीआइएफआरआई, बैरकपुर (कोलकाता) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.अर्चन कांति दास के नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालित की गई।
इस संबंध में झारखंड सरकार के मत्स्य निदेशालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि जलाशयों में महाझींगा पालन से आदिवासियों की जीविका में सुधार होगा। उनकी जीवन शैली बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक मत्स्य कृषक जलाशय में सिर्फ मछली पालन करते थे, लेकिन अब छोटे-छोटे जलाशयों में मछली के साथ महाझींगा का भी पालन कर सकेंगे। इससे मत्स्य कृषक अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूत कर सकते हैं। गौरतलब है कि पहले झारखंड में सिर्फ तीन जलाशयों, घाघरा जलाशय हजारीबाग, केलाघाघ जलाशय, सिमडेगा तथा मसरिया जलाशय, गुमला में महाझींगा पालन किया जा रहा था, जिसका परिणाम काफी बेहतर व उत्साहवर्धक रहा। महाझींगा पालन में संतोषप्रद प्रदर्शन देखते हुए जिला के सभी डीएफओ ने अन्य छोटे-छोटे जलाशयों में महाझींगा पालन करने के प्रति अभिरुचि दिखाई।
तत्पश्चात राज्य के छह अन्य नए जलाशयों, जिसमें बचरा (लातेहार), करंजी और नौरंगा जलाशय (रांची), नंदनी (लोहरदगा), धनसिंह जलाशय (गुमला) तथा बांकीबेरा जलाशय (दुमका) में भी महाझींगा पालन का कार्य प्रारंभ किया गया। 30 मार्च (सोमवार) को बांकीबेरा जलाशय, दुमका में 2,34,000 संख्या में महाझींगा के बीजों का संचयन किया है। इसके साथ ही विभाग द्वारा जलाशय के किसानों के लिए महाझींगा पालन हेतु आहार , मिनरल मिक्सर और जियोलाइट भी उपलब्ध कराया गया। गौरतलब है कि महाझींगा के बीज संचयन में सिफ़री के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.एके दास, नवराजन तिर्की, जिला मत्स्य पदाधिकारी दुमका, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी तथा जलाशय समिति के मत्स्य कृषक उपस्थित रहे। डॉ.दास ने कहा कि महाझींगा पालन कर किसान बंधु अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। महाझींगा की मांग बढ़ी है। महाझींगा का पालन बढ़ाकर किसान बाजार में बेचेंगे तो अच्छा दाम मिलेगा, आर्थिक उन्नति के साथ ही अपने जीवन परिवर्तन ला सकते हैं। स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं।
उक्त जानकारी मत्स्य निदेशालय के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.