
ऑक्सीजेन पार्क में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिवीर अमर शहीद वीर नीलांबर वीर पीतांबर शाही भोक्ता का 168 वां शहादत दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने माल्यार्पण के उपरांत वहां उपस्थित खरवार समाज के विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि नीलाम्बर और पीताम्बर के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठानी चाहिए।
बाबूलाल मरांडी जी ने शहीद निलंबर पीताम्बर के शहादत दिवस पर उनके साहस, बलिदान और आदिवासी गौरव को याद करते हुए समाज को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

