पटना : मोकामा के बाहुबली विधायक
जैसे ही बेऊर जेल से बाहर निकले, माहौल पूरी तरह से उनके समर्थन में नजर आया। जेल के बाहर पहले से ही सैकड़ों समर्थक डटे हुए थे। “अनंत सिंह जिंदाबाद” और “छोटे सरकार जिंदाबाद” के नारों से इलाका गूंज उठा। जेल से निकलते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे पटना स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए, जहां पहले से हजारों लोग उनके इंतजार में खड़े थे।
आवास पर जश्न का माहौल, आतिशबाजी और नारेबाजी
पटना आवास पहुंचते ही माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़े बजे और हर तरफ बस “छोटे सरकार” के नारे सुनाई दिए। अनंत सिंह भी समर्थकों की इस भीड़ को देखकर काफी भावुक नजर आए। हंसते हुए बोले… “अरे, सब लोग बाद में आइए, अभी थोड़ा संभल जाइए।” लेकिन समर्थकों का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था।

