Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»महाराजा अग्रसेन भवन में डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती व शहीद दिवस मनाया गया
Uncategorized

महाराजा अग्रसेन भवन में डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती व शहीद दिवस मनाया गया

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read15 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

अग्रवाल सभा रांची के तत्वाधान में आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जयंती मनाई गई एवं साथ ही साथ हमारे देश के वीर सपूत भगत सिंह ,सुखदेव ,एवं राजगुरु को भी याद करके श्रद्धांजलि दी गई , जिन्होंने हंसते हंसते-हंसते अपने जीवन की कुर्बानी दे दी । निशा एवं उसके साथियों ने वंदे मातरम एवं सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की ।
सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने आए हुए सभी महानुभावों का स्वागत किया । उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों ने एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें कहा है कि राम मनोहर लोहिया जयंती हर वर्ष 23 मार्च को मनाई जाती है। यह दिन भारत के महान समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर वक्ता डॉ. लोहिया के जन्म (23 मार्च 1910) की स्मृति में समर्पित है। डॉ लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर मे हुआ था। डॉ लोहिया जयंती के अवसर पर देशभर में उनके विचारों, सिद्धांतों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया जाता है।डॉ. राम मनोहर लोहिया भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से एक थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई, लेकिन बाद में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए स्वतंत्र मार्ग अपनाया। वे सामाजिक समानता, आर्थिक न्याय और जातिवाद के विरोध के प्रबल समर्थक थे।लोहिया जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने “सप्त क्रांति” का सिद्धांत दिया, जिसमें सामाजिक, आर्थिक, लैंगिक और राजनीतिक असमानताओं को समाप्त करने का आह्वान किया गया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब समाज विभिन्न प्रकार की असमानताओं से जूझ रहा है।डॉ. लोहिया का मानना था कि सच्चा लोकतंत्र तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले। उन्होंने ग्रामीण विकास, महिलाओं के अधिकार और पिछड़े वर्गों के उत्थान पर विशेष जोर दिया। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण रहा है।लोहिया जयंती के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक मंचों पर विचार गोष्ठियों, सेमिनारों और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।आज के दौर में जब समाज में असमानता, बेरोजगारी और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियाँ मौजूद हैं, तब डॉ. लोहिया के विचार मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं। उनका संदेश स्पष्ट था-समाज में न्याय, समानता और भाईचारे की स्थापना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।अतः लोहिया जयंती केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प दिवस है। मंत्री अनिल अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रभाकर अग्रवाल एवं अमर अग्रवाल ने किया ।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद बड़ोदिया, रतनलाल बंका , राजेंद्र केडिया, ओमप्रकाश प्रणव ,चंडी प्रसाद डालमिया, विनोद कुमार जैन, पवन कुमार पोद्दार ,ललित कुमार पोद्दार ,अशोक नर्सरिया , रूपा अग्रवाल, नेहा तुलस्यान, नरेश बंका, नरेंद्र नेवटिया कौशल राजगढ़िया ,विजय खोवाल, किशनअग्रवाल रमाशंकर बगड़िया, सुनील पोद्दार, निर्मल बुधिया ,आकाश गोयल ,संकेत चौधरी ,विजय सरायका ,वेद प्रकाश बागला, विनोद टिंबरेवाल आदि सदस्य उपस्थित थे

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.