रांची। आचार्य संत श्री विद्या सागर जी महाराज के परम शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनि 108 प्रमाण सागर जी महाराज का झारखंड शासन द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया है। इसे लेकर
झारंड सरकार, मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी वि•ााग अखलेश कुमार सिन्हा, सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा जारी किये गए पत्र में उपायुक्त, गुमला, लोहरदगा , रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची पुलिस अधीक्षक, गुमला, लोहरदगाÑ रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह झारखंड को सूचित किया है कि मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ 21 मार्च से 21 मार्च से 15 अप्रैल तक गुमला, रांची , रामगढ़ बोकारो गिरिडीह •ा्रमण पर रहेंगे। प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है। मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के लिए आवास एवं •ोजनादि की व्यवस्था संबंधित उपायुक्त सुनिश्चित करेंगे। मुनि श्री के लिए यदि आवश्यक हो, वाहन की व्यवस्था उपायुक्त, रांची सुनिश्चित करेंगे।
मुनि श्री के लिए एक सम्पर्क पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया जाय, जो आगमन से लेकर प्रस्थान तक उनके साथ रहेंगे। मुनि श्री के प्रति सौजन्य प्रदर्शित करते हुए उन्हें अनुमान्य सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज राज्य के अतिथि रहेंगे। पत्र की कॉपी मुख्य सचिव कार्यालय, अपर मुख्य सचिव के प्रधान आप्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन वि•ााग, अपर मुख्य सचिव के प्रधान आप्त सचिव, मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी वि•ााग, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड को •ोजी गई है।

