Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»पटना में रेड से हड़़कंप : खिड़की से फेंकने लगे करोड़ों के हीरे-जेवरात, डिब्बे में छिपाने लगे कैश, कंकड़बाग से कदमकुआं में दौलत का अंबार!
Uncategorized

पटना में रेड से हड़़कंप : खिड़की से फेंकने लगे करोड़ों के हीरे-जेवरात, डिब्बे में छिपाने लगे कैश, कंकड़बाग से कदमकुआं में दौलत का अंबार!

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read71 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

पटना : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत एसवीयू ने बड़ी छापेमारी करते हुए एक भ्रष्ट लोकसेवक के कई ठिकानों पर एक साथ रेड की. इस कार्रवाई में आरोपी पंकज कुमार के पास से लाखों रुपये नकद और करोड़ों रुपये के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक एसवीयू की टीम ने आरोपी पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान जब टीम उनके घर पहुंची तो आरोपी ने टीम से बचने के लिए हीरे और सोने के जेवरात फेंकने की कोशिश की। हालांकि सतर्क टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी जेवरात को जब्त कर लिया.
32 लाख रुपये नकद बरामद
छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम को आरोपी के घर से करीब 32 लाख रुपये नकद मिले, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया. इसके अलावा कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए. सूत्रों के अनुसार आरोपी पंकज कुमार जेवरात के काफी शौकीन बताए जा रहे हैं और उनके घर से बड़ी मात्रा में महंगे आभूषण मिले हैं। जांच के दौरान टीम को सोने के आभूषण खरीदने से संबंधित 150 से अधिक रसीदें भी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
कई ठिकानों पर एक साथ रेड
एसवीयू की टीम ने पटना में आरोपी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. सबसे पहले कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित कोनिका मैहर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-105 में रेड की गई. इसके अलावा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के सुमति पथ, रानीघाट, महेंदु स्थित आवास पर भी टीम ने तलाशी अभियान चलाया. इतना ही नहीं, आरोपी के सरकारी कार्यस्थल पर भी छापेमारी की गई. टीम ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़े बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यालय में भी जांच की, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं.
कई फ्लैट और संपत्ति के दस्तावेज मिले
छापेमारी के दौरान एसवीयू को आरोपी और उनकी पत्नी के नाम से कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं. जांच में पता चला है कि पटना के कंकड़बाग इलाके में स्थित शिवम अपार्टमेंट में उनके दो फ्लैट हैं, जिनके नंबर 305 और 405 बताए जा रहे हैं. इसके अलावा कदमकुआं स्थित कोनिका मैहर अपार्टमेंट में भी फ्लैट नंबर 105 आरोपी के नाम से पाया गया है. टीम को इन संपत्तियों से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
निवेश और बैंक खातों की भी जांच
छापेमारी के दौरान एसवीयू को आरोपी से जुड़े कई बैंक खातों और वित्तीय संस्थाओं में निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं. अधिकारियों का कहना है कि इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरी संपत्ति का सही आकलन किया जा सकेगा. सूत्रों के अनुसार आरोपी पंकज कुमार ने करीब 13 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान अवैध तरीके से काफी संपत्ति अर्जित की है। फिलहाल एसवीयू की टीम इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है और इसमें से कितनी आय से अधिक है.
पूरे मामले की जांच जारी
एसवीयू अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों, नकदी और जेवरात के आधार पर आगे की जांच की जा रही है. अगर जांच में आय से अधिक संपत्ति के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर प्रशासन की सख्ती एक बार फिर सामने आई है. अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.