
जैन समाज के लिए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एक अत्यंत पावन अवसर है, जिसमें तीर्थंकर भगवान के पांच कल्याणकों —गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष , का उत्सव मनाया जाता है। आगामी 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक राँची में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनिवर श्री प्रमाणसागर जी महाराज (ससंघ) के मंगल सानिध्य में होगा। इस आयोजन हेतू जेल रोड स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क का चयन किया गया है।आगामी 1अप्रैल 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक होने वाले आयोजन के लिए स्थल की भूमि शुद्धि और वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम आज आदरणीय प्रतिष्ठाचार्य श्री अभय भैया जी इंदौर के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया । अनुष्ठान क्रिया संपन्न कराने में अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल मंत्री जितेंद्र छाबड़ा , मनोज काला , धर्मेंद्र छाबड़ा, प्रदीप काला , विकास जैन, अरवि शास्त्री आदि का मुख्य योगदान रहा । चौबीसवें तीर्थंकर महावीर भगवान का जन्म कल्याणक सम्पूर्ण भारत में 30 मार्च को मनाया जाएगा, राँची वासियों के लिए इस अवसर पर मुनिश्री का सानिध्य मिलेगा

