
IND vs ENG Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने हैं. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. इस मैच का विनर टूर्नामेंट के फाइनल में 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. दोनों टीमें दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं.
भारत के 254 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी. जिसमें जैकब बेथल की शानदार 105 रनों की पारी सबसे खास रही, लेकिन वो अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके. भारत की तरफ से हार्दिक ने 2 विकेट लिए, जबकि दूसरे सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला. वरुण चक्रवर्ती भारतीय गेंदबाजों में सबसे महंगे रहे, उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च कर दिए.
IND vs ENG Live Score: जैकब बेथल हुए रन आउट, इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर
जैकब बेथल के 105 के निजी स्कोर पर रन आउट होते ही इंग्लैड टूर्नामेंट से बाहर हो गया. आखिरी ओवर में शिवम दुबे को 30 रन बचाने थे
IND vs ENG Live Score: जैकब बेथल का तूफानी शतक
जैकब बेथल ने 45 गेंद पर अपना तूफानी शतक पूरा किया. जिसकी वजह से इंग्लैंड मैच में बना हुआ है. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए.

