धनबाद नगर निगम समेत झारखंड के 48 शहरी निकायों में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना हाल में शुक्रवार 27 फरवरी की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में थे।
मुख्य मुकाबला संजीव सिंह और झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल के बीच रहा।शुक्रवार को दो चक्र की मतगणना ही पूरी हो सकी। देर रात तक तीसरे और चौथे चक्र की गिनती जारी रही, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई। शनिवार सुबह तीसरे राउंड की मतगणना पूरी की गई। शुरुआती दो राउंड के बाद ही संजीव सिंह ने चंद्रशेखर अग्रवाल पर 10 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही।उल्लेखनीय है कि धनबाद नगर निगम के इस चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंततः संजीव सिंह ने निर्णायक बढ़त के साथ मेयर पद का ताज अपने नाम किया।
धनबाद नगर निगम में मेयर पद के चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। यह मतगणना दूसरे दिन भी हुई। हर राउंड में यहां से पूर्व विधायक संजीव सिंह लगातार आगे चल रहे थे। सातवें राउंड की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल से 24904 मतों से आगे थे। इस राउंड तक संजीव सिंह को 92932 वोट मिले हैं। चंद्रशेखर अग्रवाल को 68028 वोट मिले थे।

