Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»होली की शाम करें ये 5 आसान उपाय, वास्तु शास्त्र में बताए गए ये टिप्स ला सकते हैं सुख-समृद्धि
Uncategorized

होली की शाम करें ये 5 आसान उपाय, वास्तु शास्त्र में बताए गए ये टिप्स ला सकते हैं सुख-समृद्धि

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read17 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को इसमें बताये गए नियमों का पालन करते हुए किया जाए, तो उसके परिणाम काफी सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में परेशानियों का आना भी शुरू हो सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में होली के त्यौहार को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. होली को सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं माना जाता है, यह खुशियों, पॉजिटिव एनर्जी और नयी शुरुआत की तरफ भी इशारा करता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार होली का दिन माहौल में एनर्जी का खास असर होता है. खासकर होली की शाम अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो इससे न सिर्फ घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और पैसे आने के रास्ते भी खुल जाते हैं. अगर आप जीवन में लंबे समय से पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जूझते आ रहे हैं, तो ये आसान उपाय आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं.मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार होली की शाम आपको घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल या फिर घी का एक दीया जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ होता है क्योंकि यह छोटा सा उपाय घर के माहौल को पॉजिटिव बनाता है और साथ ही मां लक्ष्मी को आकर्षित भी करता है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि इस दीये को प्रवेश द्वार के दाईं तरफ रखें. यह छोटा सा उपाय पैसों से जुड़ी दिक्कतों को खत्म करने में आपकी काफी मदद कर सकता है.
नमक से करें ये आसान उपाय
अगर आपके घर में हमेशा ही पैसों की कमी बनी रहती है, तो होली की शाम आपको एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा नमक भरकर इसे घर के किसी भी कोने में रख देना चाहिए. यह छोटा सा उपाय निगेटिव एनर्जी को दूर करने में मदद करता है. आपको इस नमक को अगले दिन किसी बहती हुई नदी में प्रवाहित कर देना है.

होलिका दहन की राख से करें ये उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको होलिका दहन के दिन थोड़ी सी राख घर ले आनी चाहिए. इस राख को आपको एक लाल कपड़े में अच्छे से बांधकर तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर रख देना चाहिए. यह छोटा सा उपाय काफी ज्यादा शुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह उपाय पैसों का नुकसान होने से बचाता है और देखते ही देखते आपकप आर्थिक रूप से मजबूत भी बनाता है.
घर में करें सुगंध और सफाई
होली की शाम आपको अपने घर में कपूर या फिर धूप जरूर जलाना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपने घर के माहौल को शुद्ध करता है और साथ ही पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ाता है. इसके अलावा अगर आपके घर पर किसी भी तरह की टूटी-फूटी चीजें हैं तो आपको उन्हें भी घर से बाहर निकाल देना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर अगर इस तरह की चीजें हों तो यह पैसों की रुकावट का भी कारण बन सकता है.

दान करना भी माना जाता है शुभ
वास्तु शास्त्र और कई मान्यताओं के अनुसार, होली की शाम आपको जरूरतमंद लोगों को दान भी देना चाहिए. दान में आप मिठाई, अनाज या फिर कपड़े दे सकते हैं. यह छोटा सा उपाय जीवन में पैसों के साथ-साथ सुख-समृद्धि का भी रास्ता खोल देते हैं.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.