Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»कब है होली 2026? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Uncategorized

कब है होली 2026? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read3 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

 होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल होली का त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी. यह पर्व जीवन में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भी गोकुलवासियों के साथ यह त्योहार मनाया था. इस दिन बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी खुशी और उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर यह पर्व मनाते हैं.
होली 2026 शुभ तिथि और मुहूर्त
चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 03 मार्च 2026, मंगलवार को सुबह 05:19 बजे से
चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि समाप्त: 04 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 04:15 बजे तक
अमृत सर्वोत्तम समय: 04 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 06:33 बजे से 07:55 बजे तक
शुभ उत्तम समय: 04 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 09:18 बजे से 10:41 बजे तक
होली पर चंद्र ग्रहण और सूतक का प्रभाव
3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. ग्रहण का सूतक सुबह से ही शुरू हो जाएगा. इसी कारण रंगों की होली 4 मार्च को खेलना शुभ रहेगा.

होली क्यों मनाई जाती है?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण अक्सर अपनी माता यशोदा से शिकायत किया करते थे कि उनका रंग सांवला क्यों है, जबकि राधा का रंग गोरा है. बाल कृष्ण की बातें सुनकर माता यशोदा मन ही मन मुस्कुराती थीं. उन्होंने मजाक में कृष्ण से कहा कि वे राधा को अपने रंग में रंग दें, ताकि दोनों के रंग में अंतर न रहे. भगवान कृष्ण ने माता की बात मान ली और राधा को रंगों से रंग दिया. तभी से होली के इस पावन पर्व की शुरुआत मानी जाती है.

होलिका दहन क्यों किया जाता है?
रंगों के त्योहार होली से ठीक एक दिन पहले पूर्णिमा की रात को ‘होलिका दहन’ किया जाता है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, असुरराज हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका का सहारा लिया था, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था.

लेकिन जब होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठी, तो अधर्म का साथ देने के कारण वह स्वयं जलकर भस्म हो गई और भगवान की कृपा से भक्त प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ. यह परंपरा हमें याद दिलाती है कि अहंकार और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, सत्य के सामने उसे झुकना ही पड़ता है.

होलिका दहन की सरल पूजा विधि
होलिका दहन से पहले घर के मंदिर में दीप जलाएं.
होलिका की पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख रखें.
पूजा सामग्री में रोली, चावल, फूल, कच्चा सूत, साबुत हल्दी, मूंग और बताशे शामिल करें.
होलिका की तीन या सात बार परिक्रमा करें और नई फसल (जौ या गेहूं की बालियां) अग्नि में अर्पित करें.
भारत के कई हिस्सों में होलिका की अग्नि में पकोड़े डालने की परंपरा भी है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.