रांची 27 फरवरी : श्री श्याम मित्र मंडल के रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव में आज बाबा की बड़ी एकादशी के शुभ अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने प्रातः कालीन भव्य श्रृंगार किया। प्रथम ज्योत 9:15 बजे प्रारंभ हुई इसके बाद आए हुए हजारों लोगों ने बाबा की ज्योति में आहुति दी। आज रंगभरी एकादशी के शुभ अवसर पर दिनभर भक्तों का आना जाना लगा रहा। मंदिर में हजारों हजार की संख्या में भक्तों ने अपने इष्ट देव के आगे अर्जी
लगाई । स्वामिनी महाभोग छप्पन भोग का प्रसाद सेवा अर्पित किया गया। दोपहर में बाबा के मंड के पर्दे लगाकर संध्याकालीन श्रृंगार मेवा का किया गया। आज मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़िया मंत्री पंकज गाड़ोदिया विष्णु चौधरी उपमंत्री आदित्य लोहिया प्रवीण सिंघानिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सदस्य श्याम सुंदर शर्मा राजेश चौधरी अनिल नर्नोली अनुज मोदी रोशन खेमका सर्वेश अग्रवाल निखिल नर्नोली लोकेश जालान हेमंत जोशी अमित शर्मा आकाश शर्मा विशाल अग्रवाल विशाल पोद्दार अंकित सिंह संकेत चौधरी जयश्री शर्मा इत्यादि सैकड़ो भक्तों ने व्यवस्था में भाग लिया। उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

